3 साल की एनसीसी...सेना में 4 साल की नौकरी, सपने कैसे होंगे साकार!
एनसीसी छात्राओं ने कहा कि सरकार की अग्निपथ योजना को कृषि कानूनों की तरह रद्द करना चाहिए, ताकि हमारे सपने साकार हो सकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों ने आंदोलन कर कानूनों को रद्द करवाया है ऐसे ही हम पढ़े-लिखे युवा भी अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखकर अग्निपथ स्कीम को रद्द करवा सकते हैं, ताकि हमारे सपने पूरे हो पाएं।
छात्राओं ने कहा कि उनके परिजनों ने एनसीसी में दाखिला लेने से मना किया था, लेकिन देशभक्ति का जज्बा इस ओर उन्हें खींच लाया और इस पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। अग्निपथ स्कीम आने से अब उनके सपने 4 साल में पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।
एनसीसी छात्राओं ने कहा कि वह पूरी सर्विस सेना में देकर अपने देश की सरहदों की हिफाजत करना चाहती थीं। छात्राओं ने मांग करते हुए कहा कि पहले जिस तरह भर्तियां होती थीं उसी तरह भर्तियों की घोषणा की जाए, ताकि हम अपने सपनों की उड़ान भर पाएं।