दुनिया की कोई ताकत श्री ननकाना साहिब का नाम नहीं बदल सकती: शाही इमाम पंजाब
दुनिया की कोई ताकत श्री ननकाना साहिब का नाम नहीं बदल सकती: शाही इमाम पंजाब[/caption]
शाही इमाम ने कहा कि राणा मंसूर की यह धमकी निंदनीय है कि वह ननकाना साहिब का नाम बदल देंगे, ननकाना साहिब का नाम 1947 में भी बदलने का नहीं सोचा गया क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी सिर्फ सिख भाइयों के लिए ही नहीं मुसलमानों के लिए भी उतने ही खास हैं। शाही इमाम ने कहा कि श्री ननकाना साहिब में हुए इस अफसोस नाक वाक्या के पिछे कोई खतरनाक साज़िश है जो की दुनिया भर में बैठे सिख, मुस्लिम पंजाबियों को आपस में लड़वाना चाहती है। शाही इमाम ने कहा कि शोशल मीडिया में भड़काऊ भाषण देने वाले कान खोल के सुन लें ऐसी हरकतों से पंजाबियों का सदियों पुराना रिश्ता कमजोर होने वाला नहीं है।
यह भी पढ़ें: पाक में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव, भारत ने की घटना की निंदा
एक सवाल का जवाब देते शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी ने कहा कि कोई भी फिरका परस्त इस वाक्य को लेकर मुसलमानों औेर सिखों में नफरत फैलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, वह समझ लें कि हम इस अफसोसनाक वाक्या की निंदा इसलिए नहीं कर रहे की हम भारत में रहते हैं हम इस लिए निंदा कर रहे हैं कि मुसलमानों ने मुगल काल में भी जुलम के खिलाफ गुरू साहिबान का साथ दिया था, हम सच्चाई के साथ हैं और सच्चाई यह है कि ननकाना साहिब की धरती सभी पंजाबियों के लिए मुकद्दस है।
---PTC NEWS---