2021 में पूरे पंजाब में 1.7 लाख से अधिक लोगों ने इमरजेंसी 108 हेल्थकेयर एम्बुलेंस सर्विस का उठाया लाभ
जिकित्सा हेल्थकेयर लिमिटेड ने पंजाब में आपातकालीन आकस्मिक मामलों को संभालने के लिए जिम्मेदार 108 एम्बुलेंस सेवाओं ने जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक 1,70,362 लोगों को तत्काल आधार पर सहायता प्रदान की है। सभी तरह की जीवन रक्षक (लाइफ सेविंग) उपकरणों से सुसज्जित 270 एम्बुलेंस और सक्ष्म कर्मचारियों द्वारा संचालित एक विशाल फ्लीट के माध्यम से पंजा के लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मरीजों को गोल्डन ऑवर में सेवा सुनिश्चित करके और इस तरह उनके कीमती जीवन को बचाकर अस्पताल में समय पर भर्ती करवाकर प्रत्येक मामले का प्रबंधन अच्छी तरह से किया जाता है। 108 एम्बुलेंस का उद्देश्य प्रत्येक रोगी को सर्वोत्तम संभव इमरजेंसी सहायता देना है। संकट में फंसे लोगों की सेवा करने के लिए स्थापित108 कॉल सेंटर सभी रोगियों को तत्काल सहायता प्रदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जरूरतमंद लोगों को निस्वार्थ सेवा प्रदान करके 108 एम्बुलेंस ने चौबीसों घंटे काम किया है। 1 वर्ष की अवधि में इसने 17,531 से अधिक एक्सीडेंट के मामलों, 56,161 से अधिक गर्भावस्था के मामलों को संभाला है और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। इसके साथ ही 12,000 से अधिक कोविड -19 रोगियों को भी अस्पताल पहुंचाया है। आंकड़ों के अनुसार, लुधियाना में 3869 सबसे अधिक दुर्घटना के मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पटियाला 2165 दुर्घटनाओं के साथ दूसरे जालंधर 1777 के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। जिकित्सा हेल्थकेयर ने लुधियाना में, 10,749 गर्भवती महिलाओं को सेवाएं प्रदान की। वहीं, जालंधर में 4286 और साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में 4234 गर्भवती महिलाओं को सही समय पर मेडिकल सहायता प्रदान की गई। वहीं, कोरोनाकाला में लुधियाना में 2255, उसके बाद पटियाला, 1136 और जालंधर में 1056 मरीजों को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई गई। किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 108 एम्बुलेंस आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित हैं। इसके साथ ही मेडिकल ईएमटीएस और एम्बुलेंस पायलटों को भी ज़रूरतमंद मरीज़ों का इलाज करने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाता है। ये 108 एम्बुलेंस पंजाब के सभी जिलों और शहरों में उपलब्ध हैं।