Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

इंडिया को बिरायनी पसंद है! 2021 में स्विगी पर बिरयानी के साथ सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई ये डिशिज

Written by  Vinod Kumar -- December 25th 2021 12:52 PM
इंडिया को बिरायनी पसंद है! 2021 में स्विगी पर बिरयानी के साथ सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई ये डिशिज

इंडिया को बिरायनी पसंद है! 2021 में स्विगी पर बिरयानी के साथ सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई ये डिशिज

नेशनल डेस्क: भारत के लोग खाने पीने के शौकीन हैं। भारत विविधताओं से भरा देश है। हर क्षेत्र के अपने-अपने पसंदीदा व्यंजन हैं। दक्षिण भारत का डोसा, इडली, बड़ा, संभार, बिहार का लिट्टी चोखा, पश्चिम बंगाल का रसगुल्ला, गुलाब जामुन, उत्तर भारत का राजमाह कड़ी चावल, लेकिन कुछ व्यंजन ऐसे हैं जिनकी कोई क्षेत्रीय सीमा नहीं है। पूरे भारत में लोग इन्हें शौक से खाते हैं। कभी घर पर जीभ कुछ अलग खाने और डिफरेंट स्वाद के लिए ललचाए या फिर काम से थक हार घर पहुंचने पर खाना बनाने का मन ना करे तो लोग ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख करते हैं और मनपसंद फूड केलिए लोगों का हाथ सीधा अपने मोबाइल पर जाता है।  यहां हर प्रकार का डिश जैसे चाइनीज, इटेलियन, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय सब अवेलेबल हैं। पर क्या आप जानते हैं कि 2021 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया? [caption id="attachment_561417" align="alignnone" width="300"] biryani online order indian food,  year ender 2021 Swiggy, online food order, बिरयानी, ऑनलाइन फूड ऑर्डर, स्विगी  कॉन्सेप्ट इमेज[/caption] ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के अनुसार भारतीयों ने 2021 में सबसे ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की, जी हां बिरयानी। भारतीयों के मुंह में बिरयानी का स्वाद लग गया है। स्विगी के अनुसार भारत पहले से ज्यादा बिरयानी खा रहा है। इस साल लोगों ने हर मिनट में 115 बिरयानी ऑर्डर की। यानी हर 10 सैकेंड में 19.1 बिरयानी। पिछले साल भारतीयों ने हर मिनट में स्विगी पर 90 बिरयानी का ऑर्डर दिया था। [caption id="attachment_561421" align="alignnone" width="300"] biryani online order indian food,  year ender 2021 Swiggy, online food order, बिरयानी, ऑनलाइन फूड ऑर्डर, स्विगी  कॉन्सेप्ट इमेज[/caption] चिकन बिरयानी त्यौहारों पर और लंच-डिनर में सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई। बिरयानी चावल से बनी डिश है। वैजिटेरियन लोगों के लिए वैज और चिकन, मटन के शौकीन लोगों के लिए नॉन वैज। इसके अलावा कऊआ बिरयानी सिर्फ अनु कुमार ने फिल्म में ही खाई थी। ये आपको ना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और ना ही किसी रेस्टोरेंट में। [caption id="attachment_561422" align="alignnone" width="300"] biryani online order indian food,  year ender 2021 Swiggy, online food order, बिरयानी, ऑनलाइन फूड ऑर्डर, स्विगी  पाव भाजी ( कॉन्सेप्ट इमेज)[/caption] स्विगी के मुताबिकसमोसा, पाव भाजी, गुलाबजामुन भी इस सूची में ऊपर आते हैं। देर रात भूख लगने पर भारतीयों ने चीज ग्रालिक ब्रेड, पॉपकॉर्न, फ्रेंच फ्राई ऑर्डर किए।


Top News view more...

Latest News view more...