Fri, Dec 19, 2025
Whatsapp

पहले की सरकारी व्यवस्था में थी विकृति, अब सरकार के कामकाज में आया परिवर्तन: पीएम मोदी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 07th 2021 12:29 PM
पहले की सरकारी व्यवस्था में थी विकृति, अब सरकार के कामकाज में आया परिवर्तन: पीएम मोदी

पहले की सरकारी व्यवस्था में थी विकृति, अब सरकार के कामकाज में आया परिवर्तन: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दुखद है कि मध्य प्रदेश में अनेक जिलों में बारिश और बाढ़ की परिस्थितियां बनी हुई हैं। अनेक साथियों के जीवन और आजीविका दोनों प्रभावित हुई है। मुश्किल की इस घड़ी में भारत सरकार और पूरा देश, मध्य प्रदेश के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कल ही भारत ने 50 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगाने के बहुत अहम पड़ाव को पार किया है। दुनिया में ऐसे अनेक देश हैं, जिनकी कुल जनसंख्या से भी अधिक टीके भारत एक सप्ताह में लगा रहा है। ये नए भारत का, आत्मनिर्भर होते भारत का नया सामर्थ्य है। यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर का ऐलान, रवि दहिया को मिलेंगे 4 करोड़ यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा उन्होंने कहा कि आज अगर सरकार की योजनाएं ज़मीन पर तेज़ी से पहुंच रही हैं, इसके पीछे सरकार के कामकाज में आया परिवर्तन है। पहले की सरकारी व्यवस्था में एक विकृति थी। वो गरीब के बारे में सवाल भी खुद पूछते थे और जवाब भी खुद ही देते थे। जिस तक लाभ पहुंचाना है, उसके बारे में पहले सोचा ही नहीं जाता था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK