ऐसे बजट कम ही देखने को मिलते हैं: पीएम मोदी
ऐसे बजट कम ही देखने को मिलते हैं: पीएम मोदी[/caption]
पीएम मोदी के मुताबिक इस बजट में MSME और इंफ्रास्ट्रक्टर पर विशेष ज़ोर दिया गया है। ये बजट जिस तरह से हेल्थ केयर पर केंद्रित है वो भी अभूतपूर्व है। इस बजट में दक्षिण के हमारे राज्य,पूर्वोत्तर के हमारे राज्य और उत्तर में लेह-लद्दाख जैसे क्षेत्रों में विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है, इसमें यथार्थ का अहसास और विकास का विश्वास भी है। कोरोना ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया उसने पूरी मानव जाति को हिला कर रख दिया। इन परिस्थितियों के बीच आज का बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुत जोर दिया गया है। किसानों को आसानी से और ज्यादा ऋण मिल सकेगा। देश की मंडियों को और मजबूत करने के लिए प्रावधान किया गया है। ये सब निर्णय दिखाते हैं कि इस बजट के दिल में गांव हैं, हमारे किसान हैं।
यह भी पढ़ें- भूपेंद्र हुड्डा ने 3 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, किसान आंदोलन पर होगी चर्चा
यह भी पढ़ें- गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे सुखबीर बादल, राकेश टिकैत को किया सम्मानित