Fri, Dec 19, 2025
Whatsapp

Punjab election: गैंगस्टर रह चुके लक्खा सिधाना को किसान संगठनों ने किया टिकट, लाल किला पर हुई हिंसा मामले में भी है आरोपी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 23rd 2022 11:06 AM -- Updated: January 23rd 2022 07:11 PM
Punjab election: गैंगस्टर रह चुके लक्खा सिधाना को किसान संगठनों ने किया टिकट, लाल किला पर हुई हिंसा मामले में भी है आरोपी

Punjab election: गैंगस्टर रह चुके लक्खा सिधाना को किसान संगठनों ने किया टिकट, लाल किला पर हुई हिंसा मामले में भी है आरोपी

Punjab assembly election 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्‍न सियासी दल अपने उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे संयुक्त समाज मोर्चा (sanyukt Samaj Morcha)  ने  35 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम  लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना (gangster Lakha Sidhana ) का है। लक्खा सिधाना एक समय में पंजाब का जाना माना गैंगस्टर था। लक्खा को संयुक्त समाज मोर्चा ने मौड़ मंडी से टिकट दिया है। दिल्ली पुलिस ने लक्खा सिधाना के खिलाफ रिपब्लिक डे पर टैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर फैली हिंसा को लेकर केस दर्ज किया था। लक्खा पर हिंसा भड़काने का भी आरोप है। पुलिस ने सिधाना पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। मामला दर्ज होने के बाद लक्खा फरार हो गया था। भटिंडा में एक रैली को खुले तौर पर संबोधित करने के बाद सिधाना ने दिल्ली पुलिस को चुनौती दी कि वह उसे गिरफ्तार करने के लिए जो कुछ भी कर सकता है वह करे। इसके बाद लक्खा सिधाना 2021 फरवरी में भटिंडा की रामपुर फूल विधानसभा के तहत आने वाले गांव मेहराज में युवाओं की एक रैली को संबोधित करता नजर आया था। हालांकि, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने उस वक्त लक्खा से खुद को दूर कर लिया था। इसके बाद लक्खा कई कार्यक्रमों में नजर आया। पिछले साल 15 सितंबर को वह 500 गाड़ियों के काफिले को लेकर सिंघु बॉर्डर पहुंचा था। 2012 में लक्खा मनप्रीत बादल की पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (PPP) के टिकट पर रामपुरा फूल से चुनाव लड़ चुका है। लक्खा को तब 10065 वोट मिले थे। वह तीसरे नंबर पर रहा था। 2013 में जिला परिषद के चुनाव में हुई हिंसा में लक्खा जख्मी हो गया था। इस दौरान एक पीपीपी कार्यकर्ता की मौत भी हो गई थी। 2019 में बादल गांव में विरोध करने के मामले में लक्खा समेत 60 लोगों पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ था। Republic Day violence case: Delhi Court extends interim protection given to Lakha Sidhana   कौन है लक्खा सिधाना सिधाना कभी अपराध की दुनिया में बड़ा नाम हुआ करता था। बाद में वह राजनीति में आया और फिर समाजसेवा के कामों में लग गया। पंजाब के बठिंडा का रहने वाला लक्खा कबड्डी का खिलाड़ी भी रह चुका है। खेल से अपराध और फिर राजनीति में आने वाले लक्खा ने किसान आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। लक्खा सिधाना का असली नाम लखबीर सिंह है। पंजाब के बठिंडा का रहने वाला लक्खा सिधाना डबल एमए है और कभी कबड्डी का भी एक अच्छा खिलाड़ी हुआ करता था। लक्खा पर हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट के कई आरोप लगे हैं।


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK