Sat, Jun 20, 2026
Whatsapp

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 86 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, सिद्धू मूसेवाला और सोनू सूद की बहन को भी मिला टिकट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 15th 2022 02:41 PM -- Updated: January 15th 2022 03:29 PM
पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 86 सीटों पर की  उम्मीदवारों की घोषणा, सिद्धू मूसेवाला और सोनू सूद की बहन को भी मिला टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 86 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, सिद्धू मूसेवाला और सोनू सूद की बहन को भी मिला टिकट

punjab assembly elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कादियान से प्रताप बाजवा, संगरूर से विजयिंदर सिंगला, लहरगागा से बीबी राजिंदर कौर भट्टल, मानसा से सिद्धू मूसेवाला को मैदान में उतारा गया है। वहीं सोनू सूद की बहम मालविका को मोगा से टिकट दी गई है। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया था। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं।  बता दें कि पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पंजाब में विधानसभा चुनावों में बमुश्किल एक महीना दूर है, ऐसे में कोरोना वायरस बीमारी की स्थिति पर बढ़ती चिंताओं के बावजूद, सभी राजनीतिक हलकों ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस साल, पंजाब के लिए लड़ाई अधिक तेज है क्योंकि राज्य किसानों के विरोध जैसे कई मुद्दों से जूझ रहा है, जबकि सत्तारूढ़ खेमा कड़वी अंदरूनी लड़ाई से निपट रहा है।  


Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK