Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

पुलिस से धक्का मुक्की के बीच जमीन पर गिरे राहुल गांधी, गिरफ्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 01st 2020 03:54 PM -- Updated: October 01st 2020 03:59 PM
पुलिस से धक्का मुक्की के बीच जमीन पर गिरे राहुल गांधी, गिरफ्तार

पुलिस से धक्का मुक्की के बीच जमीन पर गिरे राहुल गांधी, गिरफ्तार

लखनऊ। हाथरस कथित गैंगरेप पीड़िता के घर जा रहे राहुल गांधी पुलिस की धक्का मुक्की के बीच जमीन पर गिर गए। इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं? <a href=Rahul Gandhi arrested | Hathras Gangrape Case Update" width="700" height="400" /> हाथरस जाने की जिद्द पर अड़े राहुल गांधी को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने धारा188 के अंतर्गत राहुल गांधी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यहां महामारी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। हाईकोर्ट की अवमानना हो रही है। अभी हम इनको यहां से आगे नहीं जाने देंगे। Rahul Gandhi arrested | Hathras Gangrape Case Update घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी, जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहें, ये बंद होने चाहिए। यही स्थिति पिछले साल भी थी। पिछले साल तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे। प्रदेश में हर रोज़ 11 रेप हो रहे हैं। यह भी पढ़ेंकिसान मार्च: हरसिमरत कौर बादल का बयान- कानून में सुधार करे सरकार, अभी भी मौका

Rahul Gandhi arrested | Hathras Gangrape Case Update बता दें कि अधिकारियों द्वारा उनकी गाड़ी रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर पैदल चलते हुए हाथरस की तरफ बढ़े रहे थे। दोनों 19 वर्षीय कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK