Tue, Apr 30, 2024
Whatsapp

हरियाणा पहुंचने पर सैलजा बनी राहुल की सारथी, हुड्डा और सुरजेवाला भी ट्रैक्टर पर सवार

Written by  Arvind Kumar -- October 06th 2020 05:37 PM -- Updated: October 06th 2020 05:38 PM
हरियाणा पहुंचने पर सैलजा बनी राहुल की सारथी, हुड्डा और सुरजेवाला भी ट्रैक्टर पर सवार

हरियाणा पहुंचने पर सैलजा बनी राहुल की सारथी, हुड्डा और सुरजेवाला भी ट्रैक्टर पर सवार

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा मंगलवार को हरियाणा के पेवा पहुंची। राहुल गांधी पेवा पहुंचे तो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा उनके ट्रैक्टर की सारथी बनीं। Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra entered in Haryana वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इस दौरान ट्रैक्टर पर मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता भी यात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें: सीएम खट्टर ने किया अनाज मंडी का दौरा, ढेरी पर खड़े होकर करवाई खरीद Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra entered in Haryana इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा पंजाब बॉर्डर पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत किया। हालांकि राहुल गांधी को बॉर्डर पर काफी इंतजार करना पड़ा। करीब आधा घंटा इतंजार करने के बाद उन्हें हरियाणा आने की अनुमति मिली। इस दौरान बॉर्डर पर काफी सियासी ड्रामा चला। यह भी पढ़ें: किसानों के हकों के लिए अनशन पर बैठे कुंडू को अकाली दल का समर्थन Rahul Gandhi Kheti Bachao Yatra entered in Haryana बता दें इससे पहले राहुल गांधी हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले थे लेकिन दौरे में बड़ा बदलाव करते हुए इसे एक दिन का किया गया। उनकी खेती बचाओ यात्रा कुरुक्षेत्र के पेवा से शुरू होकर पीपली में खत्म हुई।


Top News view more...

Latest News view more...