Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान

Written by  Arvind Kumar -- October 23rd 2019 09:41 AM
5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान

5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान

चंडीगढ़। हरियाणा में 5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर आज पुनर्मतदान किया जा रहा है। मतदान प्रात: 7 बजे से शुरू हो गया है जो कि शाम 6 बजे तक होगा। पुनर्मतदान की जानकारी मिलते ही लोग दोबारा मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। [caption id="attachment_352580" align="aligncenter" width="700"]voting 5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान[/caption] हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जींद जिले में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 71, जिला झज्जर में बेरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 161, जिला नारनौल में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 28, जिला रेवाड़ी में कोसली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 18, जिला फरीदाबाद में पृथला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर- 113 पर कल यानी 23 अक्तूबर को पुनर्मतदान हो रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहले ही पूरी व्यवस्था कर ली थी। यह भी पढ़ें : हरियाणा में ईवीएम, वीवीपैट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...