सोनीपत में कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता भिड़े, चार घायल
सोनीपत में कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता भिड़े, चार घायल[/caption]
घायल इनेलो कार्यकर्ताओं कुलदीप, जसमेर, सुरेन्द्र और संदीप ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। घायलों ने पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मचारी कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मदद कर रहे थे। वहीं कुलदीप नाम के इनेलो कार्यकर्ता तो आरोप है कि इस झड़प के दौरान उसकी सोने की चेन व 50 हज़ार रुपये भी छीन लिए गए।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा मतदान, अभी तक की वोटिंग में हिसार सबसे आगे