Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

सनी देओल के बाद अब मशहूर पंजाबी गायक की बीजेपी में हुई एंट्री

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 26th 2019 04:37 PM -- Updated: April 26th 2019 05:18 PM
सनी देओल के बाद अब मशहूर पंजाबी गायक की बीजेपी में हुई एंट्री

सनी देओल के बाद अब मशहूर पंजाबी गायक की बीजेपी में हुई एंट्री

नई दिल्ली। बीजेपी में फिल्मी सितारों के आने का दौर लगातार जारी है। अभिनेता सनी देओल और गायक हंसराज हंस के बाद अब मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दलेर मेहंदी ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में शुक्रवार को दिल्ली कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। [caption id="attachment_287897" align="aligncenter" width="700"]Daler Mehandi joins BJP मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं[/caption]

आपको बता दें कि दलेर मेहंदी, हंसराज हंस के समधी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को बीजेपी में लाने में हंसराज हंस ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: अभिनेता सनी देओल हुए बीजेपी में शामिल, गुरदासपुर से लड़ेंगे चुनाव
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK