पंजाब कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पंजाब में नई सरकार बन गई है। आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत हासिल करने के बाद पंजाब में पहली बार सरकार बनाई है। भगवंत मान पहले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। आज भगवंत मान के कैबिनेट का भी शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हो रहा है। बता दें कि मान की कैबिनेट में शुरुआती तौर पर जिन मंत्रियों को जगह दी गई है, वह कई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
भगवंत मान की कैबिनेट में 2 किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, इंजीनियर और एक व्यवसायी सहित दूसरे क्षेत्रों के विधायकों को जगह दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों के चयन के लिए क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। 10 विधायकों में से 5 मालवा से, 4 माझा से और एक दोआबा क्षेत्र से हैं।पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है। pic.twitter.com/Z5wDmD9Zpg — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 18, 2022