Tue, Jun 17, 2025
Whatsapp

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व किसानों के बीच का विवाद हुआ खत्म

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 18th 2021 04:26 PM
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व किसानों के बीच का विवाद हुआ खत्म

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व किसानों के बीच का विवाद हुआ खत्म

रोहतक। (अंकुर सैनी) भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व किसानों के बीच का विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। ग्रोवर ने किसानों से माफी मांगी और महिलाओं के पैर छू कर आशिर्वाद लिया। किसानों द्वारा प्रस्तावित पंचायत का आयोजन भी अब नहीं होगा। वहीं, धरने को खत्म कर किसान भी अपने घर लौट गए। दरअसल, पिछले पांच दिन से पूर्व मंत्री और महिलाओं के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। ग्रोवर के घर से कुछ दूरी पर चल रहे धरने के कारण आस - पास के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि, रास्ते ब्लॉक होने की वजह से उन्हें घूमकर जाना पड़ता था। कल शाम सैकड़ों लोग जिला उपायुक्त से समस्या के समाधान के लिए मिले थे। वहीं, दूसरी ओर किसान भी अपनी मांग पर अड़े थे। यह भी पढ़ें- हिमाचल में थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने 5 वर्षीय बच्ची को कुचला गत रात्रि जिला प्रशासन ने किसानों और मनीष ग्रोवर के बीच सुलह करने के लिए दोनो पक्षों को टेबल पर आमंत्रित किया था। जिस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी मोजूद थे। सर्किट हाउस में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद पूर्व मंत्री ग्रोवर ने किसानों से माफी भी मांगी और धरना दे रही महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। किसानों ने देर रात अपना तम्बू भी हटा लिया और धरने को समाप्त कर अपने घरों को वापस लौट गए। पुलिस ने बैरिकेड हटाकर रास्ते को भी खोल दिया। वहीं, महिलाओं द्वारा दी गई कंप्लेंट को भी वापस लिया जाएगा। फिलहाल, दोनो पक्षों की सहमति से मामले का निपटा दिया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK