Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 10 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 10th 2020 12:18 AM -- Updated: December 09th 2020 11:31 PM
आज का राशिफल 10 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 10 दिसंबर 2020

Forecast for 10th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष- प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। अचानक प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकता है। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। माता-पिता किसी चीज़ के लिए नज़रे मिलाने से हिचकिचाएंगे। किसी यात्रा को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। ज़रूरत के समय मदद मिल जाएगी। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – लेमन वृषभ- लंबे समय बाद किसी से मिलकर अच्छा महसूस होगा। प्रेम संबंधों में समस्या हो सकती है। फिज़ूलखर्चों को कम से कम करने की कोशिश करें। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम करने से बचें। परिवार के किसी विवाद में संदेह को लेकर पूछताछ करें। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स मिथुन- परिवार में किसी निर्णय को लेने से पहले समीक्षा कर लें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी मौके को लाभ में बदलने में असफल हो सकते हैं। आपसी प्यार और स्नेह से जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी बिजनेस टूर पर जाना लाभदायक होगा। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – लाइट ब्राउन कर्क- दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। किसी चीज़ को खुद संभालने की कोशिश करें। आपके साथ मज़बूत समझ के चलते रिश्ते मज़बूत होंगे। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय कठिन है। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा होगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – हल्का नीला सिंह- परिवार के कुछ मामले आपको पसंद नहीं आएंगे। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। सामाजिक मोर्चे पर किसी काम के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम में विशेषज्ञता होने के बावजूद आपकी सलाह नहीं ली जाएगी। सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – हल्का पीला कन्या- किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में समय का सही उपयोग करना सीखें। किसी निजी समस्या में कोई शुभ चिंतक आपकी मदद करेगा। लंबी रिलेशनशिप को विवाह में बदलने की सोच सकते हैं। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर अपनी धीमी गति पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन तुला- परिवार में अपनी ज़िम्मेदारियां बखूबी निभाने में सफल होंगे। किसी यात्रा को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। किसी चीज़ को हासिल कर अच्छा महसूस होगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोग मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। किसी को दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – केसरिया वृश्चिक- परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। कठिन विषयों को गंभीरता से लेने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेदों को तुरंत सुलझाने की ज़रूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अच्छी क्षमता के लोगों को रखने के लिए अच्छे पैसे देने की ज़रूरत है। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम सेहत के लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – केसरिया धनु- परिवार में किसी समारोह का आयोजन करा सकते हैँ। कक्षा में ध्यान देने की ज़रुरत है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छा रिटननर्स मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को सतर्कता से करने की ज़रूरत है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – पीच मकर- पढ़ाई को लेकर परिवार के किसी युवा पर नज़र रखने की ज़रूरत है। किसी विवाद को सुलझाने में कामियाब होंगे। जीवनसाथी के करीब महसूस करेंगे। फिज़ूलखर्चों को कम करना फायदेमंद रहेगा। अपने सहकर्मियों को दक्षता से काम सिखाने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर कोई रिस्क ना लें। परिवार के लोग आपका समर्थन करेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन कुंभ- परिवार के किसी प्रतिभाशाली सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत का काम करा सकते हैं। आज किसी सामाजिक समारोह में लोगों से मिलना जुलना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। किसी अतिरिक्त पैसे के मिलने में समय लग सकता है। महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होंगे। सेहत को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – कॉफी मीन- किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेहनत करना लाभदायक रहेगा। किसी से रिश्ते सुधारना आपके हक में रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। काम में अच्छे प्रदर्शन के चलते सम्मान और अवार्ड मिलेंगे। फिट रहने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। अपने करीबियों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – बेबी पिंक


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...