आज का राशिफल 14 जुलाई 2021
Forecast for 14th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आज आप उर्जा से भरपुर महसूस करेंगे इसे दबाने का प्रयास सही नहीं होगा। घरेलू स्तर पर किसी काम का न होना आपके अंदर तनाव और चिढ पैदा करेगा। कोई आपके दयालू स्वभाव का फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है,सचेत रहें। आपकी आमदनी बढने के संकते हैं,आर्थिक स्तर पर कोई चिंता नहीं रहने वाली। किसी खास इंसान से मिलने के लिए दूसरे शहर जाने का प्लान कर सकते हैं। कोई है जो काम के मामले में आपको निश्चिंत कर सकता है,भरोसा करके देखें। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का लाल वृष जहां तक चुनाव का मामला है आप हमेशा की तरह सही राह पर रहेंगे। परिवार के साथ वेकेशन पर जाना बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। पढाई या प्रोफेशन में किसी काम की नजरअंदाजी मंहगा पड़ने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी खास हुनर के लिए चुना जाने वाला है। आप तक कोई बेहद सनसनीखेज खबर आएगी उसे खुद तक ही रखें। आप आध्यात्मिक गतिविधियों से अपने अंदर की निगेटिविटी दूर करेंगे। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : गहरा परपल मिथुन अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपकी अहमियत बढने की उम्मीद है,आपके काम की सराहना होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती को पार कर अपना रुतवा कायम कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को आर्थिक स्तर पर उन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,अपनी तैयारी कर लें। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : मरुन कर्क आपके किसी करीबी को आपके मदद की आवश्यकता पड़ने वाली है,उपलब्ध रहेंगे। जिन लोगों को किसी परीक्षा परिणाम का इंतजार था उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। आमदनी बढने की उम्मीद है,आर्थिक क्षेत्र की कई समस्याएं हल हो जाने वाली है। आप परिवार के लोगों को अपना विचार मानने के लिए तैयार कर पाएंगे,प्रयास करें। परिवार के लिए व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए आपकी तारीफ होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी क्षमता देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : क्रीम सिंह अपने सेहत के प्रति ज्यादा जागरुक रहेंगे रुटिन चेकअप करवा सकते हैं। शर्मिले लोगों के लिए अपने प्रेम का इजहार करना आसान नहीं लग रहा। वाहन चलाते समय आपको विशेष सतर्क रहना चाहिए सितारे प्रतिकूल हैं। किसी नए लोकेशन पर शिफ्ट करना बेहद उत्साहजनक रहने की उम्मीद है। पुश्तैनी संपत्ति में आपका हिस्सा सौंप दिए जाने की संभावना बन रही है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : बॉटल ग्रीन कन्या पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने से आर्थिक स्तर पर उन्नति करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर कुछ दिनों से चल रही परेशानी दूर होगी,काम आगे बढेगा। सेहत के स्तर पर उठाए गए कदम का लाभ मिलना शुरु होगा,फिट महसूस करेंगे। घरेलू स्तर पर आज काफी सुकूनदायक स्थिति रहेगी,चैन की सांस लेने वालें हैं। एक छोटे से ब्रेक पर शहर से बाहर घूमने जाना रोमांचक साबित हो सकता है। जो लोग कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं वो कुछ विकल्प निकाल पाएंगे। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पीला तुला नए उद्दयम से मुनाफा कमाने की शुरुआत हो सकती है,आमदनी होने से हौसला बढेगा। जिन लोगों का वर्तमान नौकरी से जी उब गया है वो नए की तलाश में जुटे रहने वाले हैं। मौसमी बीमारी से परेशान चल रही लोगों के लिए घरेलू नुस्खा रामवाण साबित हो सकता है। संयुक्त परिवार में रहने वालों के सामने कोई समस्या आने की संभावना नजर आ रही है। बिजनेस ट्रिप सफल रहने की उम्मीद है,कोई नया सौदा फाइनल होने से उत्साहित रहेंगे। रियल स्टेट में कोई डील करते समय कानूनी मामलों की जानकारी रखना जरुरी होगा। शुभ अंक : 8 शुभ रंग :बैंगनी वृश्चिक आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रोफेशनल क्षेत्र में कार्पोरेट की सीढियां चढने का अवसर मिलने वाला है,तैयार रहें। नियमित व्यायाम और उचित खान पान से आपकी सेहत और फिटनेस सही रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को मदद की जरुरत पड़ने वाली है,उपलब्ध रहना होगा। आपके संस्थान या संगठन द्वारा किसी दर्शनीय स्थल जाने की प्लानिंग हो सकती है। आप में से कुछ लोग आज घर के लिए कोई मंहगा अप्लाइंस खरीदने वाले हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : लेमन धनु जिस किसी चीज को पाने की अदम्य इच्छा रखते हैं उसके लिए आगे बढना होगा। परिवार के साथ एक छोटे से ट्रिप की योजना बना सकते हैं,यादगार समय बिताएंगे। आज खरीददारी करने में व्यस्त रहने वाले हैं,विदेशी चीजें खरीदना रोमांचक रहेगा। आपको आज अपने प्यार के साथ समय बिताने का अवसर मिलने वाला है,तैयार रहें। उर्जावान रहने के लिए आपको अपने खाने पीने की आदत बदलने की जरुरत होगी। आज जिस किसी काम को करेंगे उससे शानदार परिणाम की अपेक्षा रखना कठिन है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : चेरी मकर यदि आप मानसिक शांति चाहते हैं तो किसी इंसान से दूरी बना कर रखना होगा। जो लोग टेक्स के दायरे में आ रहे हैं वो पैसे किसी और जगह मैनेज कर सकते हैं। सिनियर का अच्छा मूड देखकर आज किस मनपसंद परियोजना की मांग कर पाएंगे। परिवार में होने वाली शादी की तैयारी को लेकर अत्यधिक व्यस्तता रहने वाली है। किसी के साथ यात्रा पर चलने का आमंत्रण मिलने की उम्मीद है,तैयार रहें। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : हल्का नीला कुंभ प्रोफेशनल स्तर पर अपना डंका खुद बजाने से कुछ नहीं होगा,गंभिरता रखें। दोस्तों के साथ घुमने जाना आपके पॉकेट पर भारी पड़ने वाला है,सचेत रहें। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको मार्गदर्शन की जरुरत होगी। विदेश यात्रा पर जा रहे लोग अपने सामान और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहें। आप खुद को सक्रिय रखने और व्यायाम करते रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : कॉफी मीन आज आपको दोस्तों के साथ शानदार वक्त बिताने का मौका मिलने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर आज का दिन बेहद संतोषजनक रहने की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर अनुकूल समय रहेगा,आपकी आमदनी बढने की संभावना है। पढाई के स्तर पर आपकी मेहनत सफल होगी,अपेक्षित परिणाम मिलने वाला है। आपको फालतू की चीजों से ध्यान हटाकर महत्वपूर्ण को प्राथमिकता देनी होगी शुभ अंक : 3 शुभ रंग :मजेंटा