Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 15 जुलाई 2021

Written by  PTC NEWS -- July 15th 2021 12:02 AM -- Updated: July 14th 2021 09:59 PM
आज का राशिफल 15 जुलाई 2021

आज का राशिफल 15 जुलाई 2021

Forecast for 15th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष आप सेहत की परेशानियों से स्वयं के प्रयास से छुटकारा पा सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपके सामने शानदार अवसर आने की उम्मीद है। लंबे समय से परेशान करने वाली किसी समस्या को जड़ से मिटा सकते हैं। आप किसी न किसी तरह जीवनसाथी से उलझ जाने वाला काम करते हैं। लंबी यात्रा पर जाने वालों के लिए सफर सुखद रहने की उम्मीद है,निश्चिंत रहें। प्रॉपर्टी का जटिल विवाद अब आपसी बातचीज से सुलझा लिया जाने वाला है। शुभ अंक : 17 शुभ रंग :बैंगनी वृष समय आ गया है कि आप कुछ बेहतर कर पाएंगे,सौभाग्य का आनंद लें। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स को प्रभावित करने का अवसर मिलने वाला है। बिजनेस ट्रिप सफल रहने की उम्मीद है,बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लोन लेने के लिए प्रयासरत लोग आज पेपर का सभी काम पूरा कर पाएंगे। सरकारी विभाग में काम करने वाले पसंद की पोस्टिंग पाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने के ले दूसरे शहर जाना बेहद रोमांचक रहेगा। आप अपने प्रयास और मेहनत से स्वास्थ को ठीक रख सकते हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हरा मिथुन अत्यंत जरुरत के समय किसी की सहायता मिल जाने की उम्मीद रख सकते हैं। किसी को समस्या से निकालना आपके मन को जोशिला और उत्साहित रखेगा। जीवनसाथी के संग चल रहे मनमुटाव दूर होकर नजदीकी बढने की उम्मीद है। परिवार का कोई नौजवान आपका प्यार और भरोसा हासिल कर सकता है। मजबूत आर्थिक स्थिति आपको किसी बड़े निवेश के लिए प्रेरित कर सकती है। प्रोफेशनल स्तर पर आ रही परेशानियां दूर हो जाने की उम्मीद नजर आ रही है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : सिल्वर कर्क समय आ गया है जब आप लंबे समय से पेंडिंग किसी प्लान को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानी को दूर करने में आज आप सफल रहने वाले हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपके विचार को स्थान दिए जाने की संभावना बन रही है। किसी यात्रा पर जाना आपके अपेक्षा से भी अधिक रोमांचक रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी का बंटवारा संबंधी पेपर आपके सुपूर्द कर दिए जाने वाला है,निश्चिंत रहें। व्यायाम के जरिये आप फिट और उर्जावान बने रह सकते हैं,प्रयास करते रहें। पढाई के स्तर पर मेहनत कामयाब होगी ,कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : मरुन सिंह वित्तीय स्तर पर हमेशा अपने विकल्प खुले रखना उचित होगा,ध्यान रखें। आज का दिन आपके लिए अनकूल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। पढाई के क्षेत्र में आज आप कोई गर्व करने वाली उपलब्धि हासिल करेंगे। आज आपको अपने सिनीयर से कोई एहसान लेने में समस्या नहीं होगी। शॉपिंग करना आपकी मानसिक सेहत के लिए एक थेरेपी हो सकता है। किसी के बहकावे में जिसे शक की नजर से देख रहे थे वही काम आएगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : पिच कन्या किसी ऐसे इंसान से मुलाकात की संभावना है जिनसे वर्षों नहीं मिल पाए। किसी बात को भेद रखने की जितनी कोशिश करेंगे उतना सामने आएगा। किसी परियोजना की प्लानिंग में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा व्यस्त रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा की तैयारी शुरु होने की उम्मीद है। खर्च पर नियंत्रण रखना वर्तमान परिदृश्य में आपके लिए बेहद जरुरी है। जीवनसाथी को आपके भावनात्मक सहयोग की जरुरत है ,इसे समझना होगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : पिंक तुला आर्थिक स्तर पर मौजूद निवेश योजनाओं को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही। किसी के साये स बाहर निकलकर अपने आप में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए शारिरीक क्षमता महत्वपूर्ण है इसे बरकरार रखें। क्षमा करना और पुरानी बातें भूलकर आगे बढना जीवन में खुश रहने के लिए जरुरी है। पार्टनर या पैरेंट्स के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा,प्रयास कर सकते हैं। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : पिच वृश्चिक आज आप स्वयं को उर्जा से परिपूर्ण महसूस करने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। पूर्व समय में लिए गए अच्छे और महत्वपूर्ण फैसले से लाभ मिलने का वक्त है। कार्यस्थल पर सबके साथ घूल मिलकर रहने से खुशनुमा माहौल बना सकते हैं। आप में से कुछ लोग आज अपने सारे पेंडिंग मामले सुलझाने में कामयाब रहेंगे। किसी बड़े आयोजन में शरीक होने की संभावना है,खास महसूस कर सकते हैं। जहां आपके हित का मामला है वहां पैसा खर्च करने में संकोच करना सही नहीं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : हल्का नीला धनु प्रोफेशनल स्तर पर नई नियुक्ति से आपके अधिकार और पावर में वृद्धि होगी। आज आप अपनी समझ और उत्साह से घर के माहौल को खुशनुमा बना पाएंगे। पढाई के क्षेत्र में की गई मेहनत का असर आपके परिणाम में नजर आने वाला है। बेडौल हो चुके लोग शेप में वापस आने के लिए भरपूर प्रयास करते नजर आएंगे। जोश जोश में पैसा खर्च करना आपकी जमा पूंजी में सैंध लगा सकता है,सतर्क रहें। पुश्तैनी संपत्ति के जरिये आपकी प्रॉपर्टी में बढोतरी होने की उम्मीद दिख रही है। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : आरेंज मकर आपके तरफ किसी का आकर्षण प्यार में बदल जाएगा,जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। जिस किसी क्षेत्र में आपने निवेश किया था उसके मूल्य में अब कमी आने के संकेत हैं। किसी चीज की अति सेहत के लिए सही नहीं होगी,संतुलन बनाए रखना जरुरी होगा। कोई बहुप्रतिक्षित परिणाम आपके लिए उम्मीद के विपरीत साबित होने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में काम के दबाव से बचने के लिए आपको एकसमान गति की जरुरत है। लंबी यात्रा पर निकलने से पहले आपको अपनी तरफ से अच्छी तैयारी रखना चाहिए। शुभ अंक : 8 शुभ रंग :सफेद कुंभ डाइट पर नियंत्रण,व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली आपकी सेहत का मूलमंत्र है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने अनुकूल माहौल बनाकर बेहतर परिणाम दे सकते हैं। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको चिंता में डाल सकता है,धैर्य रखें। पसंदिदा इंसान के साथ यात्रा पर जाने का मौका किसी सौभाग्य से कम नहीं होगा। पढाई के क्षेत्र में आने वाली अड़चनों को दूर करेंगे,लक्ष्य पर फोकस आसान होगा। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में आपेक द्वारा लिया गया फैसला आनेवाले समय में अच्छा रहेगा। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन मीन वित्तीय स्तर पर परिस्थिति अनुकूल है ,अपेक्षित फायदा कमाया जा सकता है। समाजिक क्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतकर अपनी जगह बनाने में सफल होंगे। पढाई के क्षेत्र में धैर्य रखने का फायदा मिलेगा ,किसी चीज की जल्दबाजी न करें। लांग ड्राइव पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए आज अनुकूल माहौल रहेगा। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से निपटने का रास्ता मिल जाने की उम्मीद है। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : डार्क ग्रे


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...