Sun, Jun 15, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 17 जुलाई 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- July 17th 2021 12:01 AM -- Updated: July 16th 2021 09:46 PM
आज का राशिफल 17 जुलाई 2021

आज का राशिफल 17 जुलाई 2021

Forecast for 17th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष प्रोफेशनल स्तर पर साकारात्मक बदलाव होने के संकेत नजर आ रहे हैं। पढाई से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन से संतुष्ट रहने वाले हैं। घरेलू स्तर पर आयोजित किसी समारोह से आपकी ख्याति बढ सकती है। आप में से कुछ लोग अपने घर के सौंदर्यिकरण का काम करवाने वाले हैं। यात्रा पर जा रहे लोगों को आज विशेष रुप से सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : गहरा हरा वृष अपने अधूरे पड़े काम को पूरा करने का सही समय है,इसका सदुपयोग करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे, लोगों के लिए उदाहरण बन सकते हैं। आप में से कुछ लोग पढाई के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता हासिल करने वाले हैं। आपको अचानक बड़ी रकम की जरुरत पड़ने वाली है,बैंक बैलेंस चैक कर लें। किसी बीमारी को टालते रहना सही नहीं,सतर्कता में देरी से ज्यादा नुकसान होगा। आज जो कुछ हासिल करना चाह रहे हैं उसमें परिवार या दोस्त सहायक होगा। शुभ अंक : 9 शुभ रंग :चॉकलेट मिथुन किसी की डिमांड पूरी करने के लिए आप कोई भी जोखिम उठा सकते हैं। ऐसे इंसान से मुलाकात की संभावना है जो बिजनेस के स्तर पर मदद करेगा। पढाई में अच्छा परिणाम लाने वालों के सामने सुनहरे भविष्य का रास्ता खुला है। आपमें से कुछ लोगों के सैलरी में वृद्धि की संभावना है,उत्साहित रहने वाले हैं। पूर्व के निवेश से आपका बैंक बैलेंस हेल्दी रहने की उम्मीद नजर आ रही है। अच्छे नेगोशिएशन से आपको सस्ते दाम में प्रॉपर्टी मिल जाने की संभावना है। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू कर्क किसी नए अनुबंध को लेकर आप मानसिक स्तर पर सुकून महसूस कर सकते हैं। आज ऑफिस में अपनी इच्छा से अधिक देर तक काम करते रहने की संभावना है। आज आप समाजिक क्षेत्र के कुछ मेहमानों का मनोरंजन करने में व्यस्त रहने वाले हैं। आप में से कुछ लोग आज शादी या किसी अन्य समारोह का कार्ड बांट सकते हैं। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आने की संभावना है ,तैयारी शुरु कर दें। प्रेम संबंध में खूबसूरत मोड़ आने के संकेत हैं,शादी का विचार किया जा सकता है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग :सिल्वर सिंह वर्तमान उद्दयम से अचानक मुनाफा बढ़ने वाला है,आर्थिक क्षेत्र में बहार आने के संकेत हैं। अपने डाइट में कुछ परिवर्तन लाने का फायदा आप फिटनेस के स्तर पर महसूस कर पाएंगे। पढाई के क्षेत्र में आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं,कोई सुनहरा अवसर मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म कर बीच बचाव का कोई रास्ता निकालने में सफल होंगे। कोई आज आपको काम पर लगाकर खुद झगड़े का आनंद लेता रहेगा।होशियारी से काम लें। परिवार के किसी नौजवान के पसंद की कोई सलाह देकर उसे अपना फैन बना सकते हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : क्रीम कन्या किसी खुशमिजाज मेहमान के घर आने से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय लगने वाले किसी काम को पहले निपटा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा घर क लिए कोई सामान खरीदेंगे। हेल्थ कांसस लोगों का ग्रुप ज्वाइन किए जाने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों के साथ आज आप उत्साह के मूड में रहेंगे,खूब मस्ती करेंगे। जीवन को बड़े नजरिये से देखने वाले हैं,जीवन के प्रति आपकी सोच बदलेगी। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : मरुन तुला आत्म नियंत्रण और आत्म संयम का आपकी सेहत पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा। वित्तीय स्तर पर आप सुरक्षित स्थिति में रहने वाले हैं ,इससे आत्मबल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके उपर दायित्व बढ जाने से किसी की मदद ले लेना सही होगा। शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान किसी कारण से टालना पड़ सकता है। पढाई में साकारात्मक सोच और अनवरत प्रयास से आपकी सफलता सुनिश्चित है। समाजिक क्षेत्र में अपना किया हुआ वादा निभाना आसान नहीं होगा,फिर भी करेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे वृश्चिक पढाई के क्षेत्र में आपको सावधानी के साथ आगे बढने की जरुरत है। रिटेलर्स या ब्रोकर के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है। वर्दीधारी नौकरी करने वाले लोगों को धीरे धीरे उन्नति मिलता रहेगा। परिवारिक स्तर पर होने वाले आयोजन में उपस्थित रहना जरुरी होगा। आज किसी के आगे पीछे घूमते रहने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : फिरोजा धनु निजी और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर अनुकूल परिस्थिति रहने की उम्मीद है। आपके साथ कुछ अच्छा होने का एहसास आज भी बना रह सकता है,तैयार रहें। पुश्तैनी संपत्ति का बंटवारा किए जाने की संभावना है,सभी पक्ष संतुष्ट रहने वाले हैं। किसी डील के नेगोशिएशन में आपको अपेक्षा से अधिक स्वतंत्रता दी जा सकती है। लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा आपके आत्मविश्वास पर भारी पड़ेगा। परिवार के किसी बुजूर्ग को समझने का प्रयास मानसिक रुप से परेशान करेगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : टियल मकर अपने निजी प्राथमिकता को किसी के जजमेंट के हवाले छोड़ देना सही नहीं होगा। पढाई के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर संतुष्ट रहेंगे,आत्मविश्वास मजबूत होने वाला है। कमिशन पर काम करने वालों की आमदनी आज बढने की संभावना है,उत्साहित रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलर को कोई बड़ा मुनाफा हाथ लगने वाला है,अच्छी कमाई कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए घर और काम में संतुलन बनाना आसान नहीं लग रहा। आज सेहत आपकी प्राथमिकता रहेगी ,आप इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लेवेन्डर कुंभ आप में से कुछ लोग आज नए जॉब की तलाश में फंसे रहने वाल हैं। वित्तीय स्तर पर आज आमदनी की बारिश होने की संभावना बन रही है। आज आपके पास प्रतिद्वंदि से आगे निकलने के लिए बहुत कुछ होगा। किसी के द्वारा मिली सलाह छोटी सी बीमारी से निजात दिला सकता है। किसी की सलाह पर आंखमूंदकर भरोसा करना प्रॉपर्टी में हानि कराएगा। पढाई में सफलता हासिल करने से कई सारे तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : इंडिगो मीन प्रोफेशनल स्तर पर आपके लिए एकसमान गति से चलते रहना आसान होगा। जो लोग आपके करियर के लिए जरुरी हैं उन्हें प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। आप में से कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति बिल्डर्स फ्लैट में बदलने का फायद होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत स्थिति में पहूंचने वाली है,लाइफस्टाइल बदलेगा। फिटनेस के मामले में किसी का अनुसरण आपके लिए सही नहीं हो सकता है। शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हल्का लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK