Sat, Jun 14, 2025
Whatsapp

आज का राशिफल 18 जुलाई 2021

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  PTC NEWS -- July 18th 2021 12:01 AM -- Updated: July 17th 2021 09:57 PM
आज का राशिफल 18 जुलाई 2021

आज का राशिफल 18 जुलाई 2021

Forecast for 18th July 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com मेष वित्तीय स्तर पर आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस के स्तर पर आज बड़ा होने की संभावना है,रुतवा बढेगा। सेहत को लेकर आपकी सजगता बढ रही है,जरुरी कदम उठाएंगे। परिवार के लोगों के साथ हुए बहस घर का माहौल खराब करने वाली है। प्रॉपर्टी सेल परचेज का काम शुरु करने से पहले हर पहलू पर विचार करें। पढाई के क्षेत्र में आपका संघर्ष अब कामयाबी के रास्ते पर निकल चुका है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : इंडिगो वृष आज का दिन आपके लिए खास है ,कोई बड़ी चाहत पूरी होने वाली है। किसी से मिली अच्छी टिप्पणी आपका दिन बना सकती है,उत्साहित रहेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर प्रमोशन या पहचान मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य का रिश्ता तय होने की संभावना है। गृहणियों के लिए अपनी गलतियों पर परदा डालना आज मजबूरी रहेगा। आप अपने फिगर और फिटनेस के लिए कुछ करने के मूड में रहने वाले हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : रॉयल ब्लू मिथुन आज सितारे अनुकूल नजर आ रहे हैं ,जिस किसी काम में लगेंगे सफलता मिलेगी। वित्तीय स्तर पर बहार आने की संभावना है,आमदनी में बढोतरी से उत्साहित रहेंगे। जिस तरह की फिटनेस के दिवाने हैं उसे वर्कआउट से हासिल कर लेना संभव होगा। प्रोफेशनल स्तर की कोई समस्या सुलझा जाने की उम्मीद है,फैसला अनुकूल रहेगा। लोगों से मिलते जुलते रहना आपके जीवन में एक अलग तरह का अनुभव पैदा करेगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : पीला कर्क पढाई के क्षेत्र में किसी की मदद मिल जाने से बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। परिवार के नौजवान की किसी उपलब्धि पर आज पूरा घर उत्साहित रहने वाला है। सकारात्मक विचारों से घर के माहौल में शांति और सुकून व्याप्त रहेगा,प्रयास करें। प्रोफेशनल स्तर के किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सभी काम टाल देंगे। किसी पार्टी के आयोजन के दौरान करीबी या पड़ोसी से मदद की अपेक्षा रख सकते हैं। आज आप फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं,मानसिक स्तर पर तसल्ली रहेगी। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : मजेंटा सिंह वेकेशन प्लान करने के लिए अच्छा मौका मिल रहा है,निकल सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में पीआर और नेटवर्किंग के जरिये अच्छी छवि बनाएंगे। आप में से कुछ लोगों को सैलरी इंक्रीमेंट होने की संभावना दिख रही है। फिटनेस को लेकर आपके उपर जुनून सवार रहेगा,जरुरी प्रयास करेंगे। अच्छे अकोमोडेशन की तलाश में परेशान लोगों को राहत मिल जाएगी। पढाई के क्षेत्र में किसी करीबी को सम्मान मिलने की उम्मीद दिख रही है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : लेवेन्डर कन्या शादी योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आन की उम्मीद है। आज दोस्तों के साथ कहीं आउटिंग पर जाने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों का गेट टुगेदर रखा जाने वाला है,खूब मस्ती करेंगे। प्रॉपर्टी का विवदित मामला सुलझा लिया जाएगा,फैसला अनुकूल रहेगा। प्रोफेशन में आपके लिए महत्व रखने वाले लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। अब आप सेहत के प्रति ज्यादा फिक्रमंद होंगे,बेहतरी के लिए प्रयास करेंगे। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : बैंगनी तुला किसी को अपनी तरफ खींचने के लिए आज आप किसी स्तर तक जा सकते हैं। शादी या अन्य समारोह के लिए परिवार के लोगों का जमावड़ा होने वाला है। किसी ऐसे इंसान से मुलाकात की संभावना है जिनसे मिले सालों हो गया है। प्रॉपर्टी के लेन देन में आज आपको मोटा मुनाफा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आप बॉस से गलत पंगा ले सकते हैं,समझादारी से काम लेना आवश्यक होगा। घरेलू स्तर पर लंबे समय से पेंडिंग पड़ा कोई काम जल्द से जल्द सुलझा लेना सही होगा। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : गहरा लाल वृश्चिक आज किसी महत्वपूर्ण काम को हाथ में लेने के लिए मानसिक रुप से तैयार हैं। सेहत को लेकर सजग रहने वाले लोग अपने फिटनेस को लेकर भी सक्रिय रहेंगे। आपके द्वारा खरीदे गए किसी सामान के खराब होने पर पूरा रिफंड मिल जाएगा। साइड बिजनेस से आमदनी बढाए जाने की संभावना है, प्रयास करते रहना होगा। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होने की उम्मीद नजर आ रही। परिवार के किसी सदस्य के बारे में कोई खुशखबरी आपका दिन बना देने वाली है। शुभ अंक : 7 शुभ रंग :पिंक धनु आर्थिक स्तर पर चीजें वापस अनुकूल होती नजर आ रही है,हौसला बनाए रखें। शेप में वापस आने के लिए आप जरुरी हरसंभव प्रयास करते नजर आएंगे। सीनियर्स के साथ अपने करियर के प्रगति की बात करना कोई अंजाम नहीं देगा। जो लोग प्रॉपर्टी लेने का मन बना रहे उन्हें अच्छी कीमत पर घर मिल जाने वाला है। पढाई के क्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं,लक्ष्य की दिशा में आगे बढेंगे। शुभ अंक : 4 शुभ रंग : नेवी ब्लू मकर कार्यक्षेत्र में चीजों को मैनेज रखने के लिए आपके सामने कई चुनौती रहेगा। आज प्रोफेशनल क्षेत्र में कुछ ऐसा हासिल करते वाले हैं जो आसान नहीं था। आर्थिक स्तर पर किसी तरह की समस्या अब नहीं रहने वाली है,बेफिक्र रहें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से फिट रहना आसान हो सकता है। परिवार के लिए आप जो कुछ करना चाह रहे थे उसे कर पाना कठिन है। करीबी लोगों के साथ ट्रिप पर जाना भरपुर मनोरंजन का अवसर देने वाला है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : लेमन कुंभ कहीं से अनअपेक्षित रुप से बड़ी आमदनी होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव को अहमियत दिए जाने की उम्मीद दिख रही है। आज आप खुद को फिट और उर्जा से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं। घरेलू स्तर पर चीजों को अपने हिसाब से कर किसी को नाराज कर देंगे। यात्रा में आपके साथ किसी और के शामिल होने के संकेत हैं,तैयार रहें। घर खरीदने का सपना हकीकत में बदलेगा,जल्द ही मकान खरीदेंगे। पढाई के क्षेत्र में अपने चुने हुए विषय में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। शुभ अंक : 6 शुभ रंग :सफेद मीन प्रोफेशनल स्तर पर जो कुछ भी चल रहा है आप उसमें सुरक्षित महसूस करेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपके सामने कई अच्छे अवसर आने की संभावना दिख रही है। समाजिक क्षेत्र के प्रतिद्वंदि के साथ आगे बढने की खेल में जीत जाने की उम्मीद है। यात्रा में देरी होने से आपके ट्रिप का मजा खराब होने की संभावना है,सावधान रहें। किसी को दिए गए मदद के उसी रुप में वापस आने की अपेक्षा रखना सही नहीं है। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा मिलने की उम्मीद है,फिट महसूस करेंगे। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : गहरा लाल


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK