Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 25 मई, 2020

Written by  PTC NEWS -- May 25th 2020 12:01 AM -- Updated: May 24th 2020 10:02 PM
आज का राशिफल 25 मई, 2020

आज का राशिफल 25 मई, 2020

Forecast for 25th May 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष फिजूलखर्चों को कम करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। स्वस्थ जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। खानादानी घर या भूमि को बेचने से धन लाभ होगा। पढ़ाई में किसी असाइनमेंट को पूरा कराने में कोई आपकी मदद करेगा। प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की संभावना है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन वृषभ आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। किसी काम को पूरा करने में सभी का सहयोग मिलेगा। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर दिखाई देगा। कहीं घूमने की इच्छा के चलते घर से बाहर जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा एक बार फिर से उठा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी लोकप्रियता का आनंद उठाएंगे। युवा जोड़े एक दूसरे को समझने में सफल होंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – हल्का नारंगी मिथुन आर्थिक मोर्चे पर कोई भाग्यशाली मौका मिल सकता है। ज्वैलर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। नियमित व्यायाम करने से सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। किसी करीबी के आने से घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। रियल स्टेट्स डीलर्स प्रॉप्रर्टी की बिक्री को लेकर चितिंत हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अतिरिक्त गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – वॉयलेट कर्क धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी समस्या सुलझवाने में मदद करेगा। सेहत को लेकर शुरु की गई किसी चीज़ के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। वाहन या घर खरीदने का सपना जल्दी ही पूरा हो सकता है। शैक्षणित मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन सिंह किसी नए व्यापार के लिए लोन प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यवसायिक मोर्चे पर व्यवसाय को बढ़ाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। दोस्त या परिवार के सदस्य को अपनी बात के लिए मना सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। अपने साथी से मिलने के लिए नए रास्ते अपनाने होंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – क्रीम कन्या आपके द्वारा शुरु किया गया कोई प्रोजेक्ट लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या का समाधान देने की सभी तारीफ करेंगे। अपने प्रयासों के चलते अच्छी सेहत प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का परिवार समर्थन करेगा। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। रोमांस के लिए दिन कठिन रहेगा। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – पर्पल तुला धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने सहकर्मियों के साथ बनाकर चलने की कोशिश करें। नए व्यायाम और हर्बल विकल्पों को अपनाने से लाभ होगा। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने की सोच सकती हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए पैसौं की बचत करने की कोशिश करें। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी के साथ दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – मरुन वृश्चिक आकर्षक और भुगतान कार्यों की तलाश करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर अपने बातचीत कौशल से सीनियर्स को प्रभावित कर पाएंगे। स्वस्थ जीवनशैली के चलते बीमारियों से दूर रहेंगे। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों के चलते रोमांटिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – हरा धनु अच्छी वित्तीय प्रबंधन के चलते आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों से कोई बड़ा काम पाने में सफल होंगे। किसी बीमारी में घरेलू उपाय अपनाने से लाभ होगा। बीमारी माता-पिता या रिश्तेदार की देखभाल करनी पड़ सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना लाभदायक साबित होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – नारंगी मकर किसी डील को कराने से अच्छा कमीशन कमाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों से चीज़ें अपने पक्ष में कराने में सफल होंगे। किसी बीमारी में किसी बुज़ुर्ग की सलाह काफी काम आएगी। परिवार के किसी सदस्य से बात कर पुरानी यादें ताज़ा होंगी। किसी घर या प्रॉप्रर्टी से उम्मीद से ज़्यादा रिटर्न मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर दबाव महसूस करने वाले चैन की सांस लेंगे। नवविवाहित जोड़े स्वतंत्र रुप से बसने में समय लग सकता है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – हल्का लाल कुंभ किसी ड्रीम प्रोजेक्ट को वास्तविक रूप देने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। नए व्यायाम को करने से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में चल रहे कुछ विवादित मुद्दे आसानी से सुलझ जाएंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े लोग व्यवसाय में मंदी का सामना कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – पीच मीन प्रॉप्रर्टी के लेन-देन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को करने में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत अपनाएं। परिवार के साथ किसी चीज़ की योजना बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ हो सकता है। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के साथ समय बिताने से मूड अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – सफेद


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...