आज का राशिफल 28 दिसंबर 2021
Forecast for 28.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष आकर्षक और सुलझा हुआ व्यक्तित्व मेष राशि वालों का महत्वपूर्ण गुण होता है। आज शो रुम से कार खरीदने पर अच्छा डिस्कांउट मिलने की उम्मीद है,आगे बढें। परिवार के सदस्य के साथ किसी मुद्दे पर खुलकर बहस करना स्थिति स्पष्ट करेगा। प्रॉडक्शन कंपनी की तरफ से बैक टू बैक कई ऑफर दिए जाने की संभावना है। अपने अनहेल्दी डाइट में सुधार लाने के लिए कोई प्रोटिन सप्लिमेंट जोड़ सकते हैं। शुभ अंक: 7 शुभ रंग : स्काई ब्लू वृष वृष राशि के लोगों का विचारवान और मजबूत सोच का होना उन्हें दृढ संकल्प वाला बनाता है। कुछ भी तय करने से पहले आपको अपनी वित्तीय आमदनी और प्रवाह पर विचार करना होगा। आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा किसी भाई बहन के घर आने को लेकर उत्साहित रहेंगे। संभव है कि आज पूरे दिन ज्यादा व्यस्त रहना पड़े ,आराम करने का समय नहीं मिलने वाला। आज व्यायाम की ट्रेनिंग का पहला दिन है ,अपनी तरफ से बेहतर करने का प्रयत्न कर सकते हैं। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : हरा मिथुन मिथुन राशि वाले उग्र और आवेगी होते हैं, कब क्या करना है बताना पसंद नहीं करते। किसी नए काम की जिम्मेदारी लेने का विचार अच्छा है,समय अनुकूल है काम बनेगा। परिवार में कोई परेशानी रहने की संभावना है उस पर धैर्य के साथ बात करनी होगी। प्रमोशन पाने की इच्छा रखने वाले अपने स्किल को निखारने का प्रयत्न कर सकते हैं। आज आप बेहद उर्जावान महसूस करेंगे किसी दौड़ प्रतियोगिता में जीतने की उम्मीद है। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सिल्वर कर्क कर्क राशि के लोग बेहद सरल होते हैं किसी तरह के विवाद में पड़ना उन्हें पसंद नहीं । आमदनी बढाने के लिए आपको किसी नए जरिये पर विचार करने की आवश्यकता होगी। खराब से खराब स्थिति में भी जो लोग साथ खड़े रहते हैं वही परिवार कहलाने के लायक हैं। कोई अवसर मिलने के मामले में आज आपकी किस्मत अच्छी रहने वाली है,प्रयास करते रहें। आज अपने द्वारा किए जाने वाले व्यायाम को लेकर परीक्षण के मूड में रहेंगे,सफलता मिलेगी। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : रोजी ब्राउन सिंह सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा,आपकी किस्मत चमकने वाली है। जिन लोगों ने हाल ही में नौकरी बदला है नए जगह पर उन्हें तालमेल बिठाना होगा। घर परिवार में आज खुशी और उत्साह का माहौल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। मनोरंजन जगत में काम करने वालों को आज कोई बड़ा ऑफर मिलने की संभावना है। सेहत के मामले में कोई लापरवाही करना सही नहीं ,उसकी जरुरत का ध्यान रखना होगा। शुभ अंक : 4 शुभ रंग :डार्क फिरोजा कन्या कन्या राशि में जन्म लेने वालों का मन बहुत कोमल और आत्मा शुद्ध होता है। आप में से कुछ लोगों को अपने वर्तमान नौकरी से आमदनी बढने के संकेत हैं। आपके द्वारा नजरअंदाज किए जाने का एहसास घर के लोगों को दुखी करेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है,उत्साहित रहेगें। अल्कोहल लेने वाले काफी मेहनत के बाद अपनी ये आदत कम कर सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : बैंगनी तुला आपके अंदर बहुत साहस है कुछ भी करना आपके लिए असंभव नहीं हो सकता। कोई जोखिम वाला काम करने के लिए आज का दिन अच्छा है,आगे बढ सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को किसी बड़ी कंपनी से अच्छी सैलरी वाला जॉब ऑफर होगा। बिजनेस शुरु करने का विचार कर रहे हैं तो इस पर चर्चा करना कई बात स्पष्ट करेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहने की संभावना है,ईश्वर का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। जब आपके पास समय हो मेडिटेशन करने का प्रयास कर सकते हैं तनाव से दूर रहेंगे। शुभ अंक : 18 शुभ रंग :परपल वृश्चिक इस राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है,सितारे बुलंद रहेंगे। आज आप साजसज्जा,कपड़े और कॉस्मेटिक पर काफी खर्च करेंगे,जमकर शॉपिंग होगी। आपके परिवार के लिए आज का दिन खास है ,पूजा के लिए मंदिर जाने का प्लान करेंगे। आज अपनी कंपनी की तरफ से अच्छा पैकैज ऑफर किए जाने की अपेक्षा रख सकते हैं। लो ब्लड प्रेशर के कारण आज आपको थोड़ी परेशानी रहेगी,तनाव या बैचेनी महसूस करेंगे। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : हल्का लाल धनु धनु राशि वालों की किस्मत आज बुलंद रहेगी, बिजनेस शुरु करने का विचार सकते हैं। विदेश ट्रिप पर जाने की इच्छा रखने वालों को लिए आज का दिन अच्छी खबर लाएगा। प्रमोशन देकर ट्रांसफर किए जाने की संभावना है, नए जगह पर जाने के लिए तैयार रहें। परिवार में आज काफी सोच समझ कर ही कुछ बोलें,माहौल अनुकूल नहीं लग रहा है। चुनौतीपूर्ण स्थिति में काम करना यदि आपको पसंद आता है ,तो तैयार रहें अवसर मिलेगा। आपको सबसे पहले ये सुनिश्चित होना चाहिए कि सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रही। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : आसमानी मकर मकर राशि वाले रिस्क लेने और बड़े निर्णय लेने वाले होते हैं ,इससे करियर में मदद मिलेगी। बिजनेस करने वाले और नए उद्दयमियों को आज अपना काम बढाने की सलाह दी जाती है। जो इंसान आपके लिए खास है उसके सामने दिल का हाल और भावनाएं जाहिर कर सकेंगे। सेहत क स्तर पर आज बहुत कुछ करेंगे,डाइटिशियन या ट्रैनर से संपर्क किए जाने के संकेत हैं। शुभ अंक : 18 शुभ रंग : ब्राउन कुंभ आप आज जो कोई काम करने वाले हैं उसे पूरे जोश और उत्साह के साथ करना पसंद करेंगे। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहने के कारण मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं,अच्छा रहेगा। आज आपके सितारे चमकने वाले हैं ,आपके बदलाव जीवन में कई सारा बदलाव आ सकता है। अचानक कोई परेशानी आ सकती है लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे दूर करने में सक्षम होंगे। किसी रिश्तेदार के लिए किडनी डोनर तलाशने में सफल रहेंगे,जल्द ही ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं। शुभ अंक : 1 शुभ रंग : पिच मीन शालीनता और भावनात्मक व्यक्तित्व आपको एक अलग व्यक्तित्व बनाता है। भले ही आपकी आर्थिक स्थिति आज अच्छी है फिर भी सेविंग करना जरुरी है। अपने भाई बहन के स्कूल में आए रैंक से जलन की भावना पैदा होने के संकेत हैं। उन बच्चों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा जो पढने में अच्छे हैं। खाने पीने के मामले में आप साहसी और बदलाव पसंद हैं,इसे आजमा सकते हैं। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सिल्वर