आज का राशिफल 2 फरवरी 2021
Forecast for 2nd Feb 2021 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष- आय में वृद्धि करने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। सेहत के प्रति जागरुकता के चलते अच्छी सेहत पाने में सफल होंगे। जीवनसाथी के मूड को सतर्कता से संभालने की ज़रुरत है। देरी से बचने के लिए किसी यात्रा पर समय से निकलें। आप अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में अपने प्रयासों से नाराज़ हो सकते हैं। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन वृषभ- कार्यक्षेत्र पर किसी चीज़ को नियंत्रित करने में सफल होंगे। आय का कोई नया स्त्रोत खुलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। पढ़ाई में किसी का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी डाइट से नए प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। किसी से पहली नज़र में प्यार हो सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – रोज़ मिथुन- अधूरे कामों को पूरा करने में सफल होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी बीमारी में सुधार होने की संभावना है। घर के कामों में किसी मदद फायदेमंद साबित होगी। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। नई प्रॉप्रर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – बेबी पिंक कर्क- कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी चीज़ का लोन समय पर चुकाने में सफल होंगे। जीवनसाथी को भावानत्मक सहयोग की आवश्यकता होगी। किसी बीमारी में कोई दवाई काफी कारगर साबित होगी। कोई आपकी मदद का अहसान चुकाने की कोशिश कर सकता है। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान स्थगित हो सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – लेमन सिंह- आय में वृद्धि के चलते जीवनशैली में सुधार होगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार की संभावना है। किसी प्रोजेक्ट में गहराई के साथ काम करने की ज़रुरत है। परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी करीबी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। कोई आपकी दयालुता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। आपके प्रयासों से प्रेम संबंधों में सुधार होगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – पर्पल कन्या- कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी के काम को शेयर करना पड़ सकता है। पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। परिवार के कुछ मामलों को दृढ़ता से संभालने में कामियाब होंगे। किसी अच्छे पैकेज के चलते छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। किसी करीबी की टिप्पणी के कारण अति संवेदनशील हो सकते हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – बोटल ग्रीन तुला- कुछ प्रोफेशनल्स दूसरे शहरों में अपना व्यापार बढ़ा सकते हैं। किसी को नियमित लिफ्ट देना आपको भारी लग सकता है। कोई नया व्यापार लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। वज़न कम करने के लिए किसी दोस्त के साथ व्यायाम कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – सफेद वृश्चिक- आय में वृद्धि के नए मौके मिलने की संभावना है। नियमित व्यायाम करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी की चुगली का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडिया सुचारू रुप से लागू हो जाएंगे। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शॉपिंग में समय बिताकर अच्छा लगेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – गुलाबी धनु- कार्यक्षेत्र पर कुछ सकारात्मक बदलाव करने में सफल होंगे। काम करने को इच्छुक लोगों कोई प्रोजेक्ट एक वरदान साबित होगा। आज कोई आपके पक्ष में रह सकता है। एक नए वाहन के खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी लोन को जल्द से जल्द चुकाने में सफल होंगे। प्रोफेशनली और पर्सनली आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – फोरेस्ट ग्रीन मकर- किसी अच्छे ब्रेक के मिलने से खुशी महसूस होगी। जीवनसाथी आज आपकी हर ज़रुरत का ख्याल रखेगा। अच्छे दाम में प्रॉप्रर्टी की किसी डील के मिलने की संभावना है। लंबी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल काम को सफलतापूर्वक करने में सफल होंगे। अपने आउटगोइंग स्वभाव के कारण जीवन का आनंद उठाएंगे। प्रेम संबंधों को तरोताज़ा करने की ज़रुरत है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – लाइट ग्रे कुंभ- खेल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नियमित अभ्यास करना लाभदायक रहेगा। खर्चों पर अंकुश लगाकर फिज़ूल खर्चों को कम करें। सेहत को लेकर की गई शुरुआत फायदेमंद रहेगी। किसी लेक्चर या कंस्लटेंसी के लिए विदेश से आमंत्रण मिल सकता है। ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो आपकी काफी मदद करेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग और धार्मिक हो सकते हैं। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – क्रीम मीन- मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते किसी की मदद कर सकते हैं। वज़न कम करने के लिए कोई जिम ज्वॉइन करेंगे। कार्यक्षेत्र पर विशेषज्ञों को रखना आपके लिए हितकर रहेगा। घर पर आपके अधिकार पर सवाल उठाने वालों का बुरा ना मानें। आपमें से कुछ लोगों को जीवन में रोमांच वापिस लाने की ज़रुरत है। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी प्रति अपनी भावनाएं शेयर करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – बेबी पिंक