आज का राशिफल 4 दिसंबर 2021
Forecast for 04.12.2021 By: Dr Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) Email: psharma@premastrologer.com URL: http://www.premastrologer.com Contact: Panchkula: 91-172-2562832, 2572874 Delhi: 91-11-47033152, 40532026 मेष प्रोफेशनल स्तर पर आज आपके उपर जिम्मेदारी का बोझ ज्यादा रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर स्थिरता रहेगी,आप निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं। बच्चों के लिए कुछ रोमांचक प्लान कर उनके प्रति प्यार दिखाने का प्रयास करेंगे। बिजनेस के स्तर पर आपके द्वारा की गई कठिन मेहनत का फायदा मिलने वाला है। सेहत का खास ख्याल रखना शुरु करेंगे जिससे उर्जावान और फिट महसूस कर पाएंगे। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन वृष आज का दिन आपके लिए कारगर रहने की उम्मीद है,सितारे अनुकूल हैं। आप में से कुछ लोग आज बचत के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार का कोई नौजवान अपने व्यवहार से आपको परेशान कर सकता है। धैर्य और समझौता करने का हुनर सीखने का प्रयास करेंगे,आपका भला होगा। आप में से कुछ लोग कोई नया बिजनेस शुरु करने का विचार कर सकते हैं। काम पर फोकस रहने पर परिणाम अच्छा रहने की अपेक्षा रख सकते हैं। शुभ अंक : 22 शुभ रंग : लेवेन्डर मिथुन आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग अपने लिए गाड़ी या मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। आज आपको कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने की संभावना दिख रही है। समय की कमी के कारण किसी महत्वपूर्ण समारोह से अनुपस्थित रहना पड़ सकता है। आज कोई आपके धैर्य को आजमाने का प्रयास कर सकता है,शांत रहने की जरुरत है। फिटनेस को लेकर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए और अनुशासित होना पड़ेगा। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बैंगनी कर्क आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद दिख रही है। गृहणियां आज अपने शानदार कुकिंग स्किल का प्रदर्शन करने वाली हैं। आप कठिन मेहनत की बदौलत कमाई बढाने में सफल हो सकते हैं। आप में से कुछ लोग अपने नए मकान में शिफ्ट होने का प्लान बनाएंगे। अपने कलात्मक विचार से क्लाइंट और कोवर्कर को प्रभावित कर पाएंगे। फिटनेस के प्रति आपकी दिलचस्पी बढने वाली है,योग शुरु कर सकते हैं। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : सफेद सिंह आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा,कुछ खास होने की संभावना नहीं है। आप में से कुछ लोग करियर में तरक्की के लिए कोई नया स्किल सीखना चाहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी,अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग घर के माहौल को खुशनुमा और रोमांचक बनाने का प्रयास करेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र के तनाव से बचने के लिए आप कोई नया काम करना शुरु कर सकते हैं। आज आपको जंक फूड और मिठाई से दूर रहने की जरुरत होगी,सेहत का ख्याल रखें। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : ग्रे कन्या आज का दिन आपके लिए अच्छा है, प्रोफेशन और परिवार में सराहना मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के सामने कोई शानदार अवसर आने की संभावना नजर आ रही है। गृहणियां आज की शाम को खूबसूरत बनाने के लिए आउटिंग पर जाने का प्लान करेंगी। विदेशी नेटवर्क के जरिये कुछ नए क्लाइंट मिलने की उम्मीद है,अपना प्रयास करते रहें। आपमें से कुछ लोग उर्जा और रोमांच को संतुष्ट करने के लिए ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सफेद तुला तुला राशि वालों को आज अपने पेंडिंग काम पूरा करने का अच्छा अवसर मिलेगा। दोस्तों या करीबी लोगों के साथ ट्रिप प्लान करने के लिए आज का दिन सही रहेगा। आपके सामने प्रॉपर्टी में निवेश करने का शानदार विकल्प आने वाला है,आगे बढें। परिवार में उत्साह और सुकून का वातावरण बनाए रखने में आप सफल होने वाले हैं। जिस काम की जिम्मेदारी आपको दी गई है उसे समय पर पूरा कर लेना जरुरी होगा। उत्साह और उर्जा से पूर्ण होने के कारण नए क्लाइंट से मिलने का प्लान कर सकेंगे। शुभ अंक : 15 शुभ रंग : फिरोजा वृश्चिक वृश्चिक राशि वाले लोग आज के दिन को यादगार बनाने वाला कोई काम कर सकते हैं। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है इसलिए सावधानी से खर्च करें। होममेकर्स अपनी रोजमर्रा के जीवन से उकता कर पुराने दोस्त से मिलने का प्लान करेंगी। आप में से कुछ लोग आज बिजनेस डील के सिलसिले में दूसरे शहर या विदेश जा सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि कोई भी शारीरिक समस्या आपसे दूर रहे तो डाइट का ख्याल रखें। शुभ अंक : 7 शुभ रंग :स्यान धनु आज का दिन यादगार रहने वाला है,घर या ऑफिस में कोई सरप्राइज मिल सकता है। आप में से कुछ लोगों को प्रॉपर्टी डील के जरिये शानदार मुनाफा होने की संभावना है। परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर आपकी व्यस्तता बढने की उम्मीद है। बॉस को आपकी क्षमता और महत्व का अनुमान होने वाला है,सराहना हो सकती है। अपने हुनर और गुणों को सही दिशा में इस्तेमाल करने का उचित अवसर है,आगे बढें। आप में से कुछ लोग रोमांचक प्लान करने वाले हैं,ट्रैवल या बाइकिंग के लिए जा सकेंगे। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन मकर जो लोग बिजनेस में नए हैं उन्हें ज्यादा मेहनत के साथ ही सतर्क रहने की भी जरुरत है। आप में से कुछ लोगों को अपना पेमेंट कलेक्ट करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा,अच्छा लाभ हो सकता है। आज कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। आपका दोस्त कोई प्रोफेशनल कोर्स ज्वाइन करने की सलाह दे सकता है,उसपर ध्यान दें। रोजाना वॉकिंग पर जाना आपकी सेहत और फिटनेस पर चमत्कारिक असर दिखाने वाला है। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : ब्राउन कुंभ आज का दिन आपके लिए अच्छा है ,निजी और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान सफल रहेगा,आज कोई डील फाइनल कर सकते हैं। आज कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने की संभावना है,इसका आनंद ले सकते हैं। मजाकिया और चुलबुला स्वभाव आपको आकर्षक इंसान बनाता है,लोगों से घिरे रहेंगे। यदि आप कंपनी बदलने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले खुद को तैयार करना होगा। आज मूड तरोताजा रहने की वजह से भविष्य के लिए कुछ प्लान करना आसान रहेगा। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : रॉयल ब्लू मीन आपके द्वारा की गई कठिन मेहनत का फल मिलने वाला है,अच्छी सेहत का मजा लेंगे। आज कोई अच्छा प्रॉपर्टी डील करने में कामयाब रहेंगे,अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परिवार का बच्चा या बड़ा आपकी चिंता का कारण बन सकता है कठिन निर्णय लेना पड़ेगा। आज आप अपने अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल से कंपनी के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आज कल आपकी सेहत अच्छी चल रही है इसे बरकरार रखने का प्रयास करते नजर आएंगे। शुभ अंक : 2 शुभ रंग : बैंगनी