Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 5 दिसंबर 2020

Written by  PTC NEWS -- December 05th 2020 12:01 AM -- Updated: December 04th 2020 10:06 PM
आज का राशिफल 5 दिसंबर 2020

आज का राशिफल 5 दिसंबर 2020

Forecast for 5th Dec 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष- धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या का समाधान करने में सफल होंगे। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। दोस्तों के साथ मिलना हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई आपसे ज़्यादा की उम्मीद करेंगे। कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – लेमन वृषभ- आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव दूर होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को नियंत्रित करने की कोशिश करें। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। घर की मरम्मत का काम कराने की सोच सकते हैं। छात्र अपने विषयों को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। जीवनसाथी को परेशान ना करें। शुभ अंक – 1 शुभ रंग –मरुन मिथुन- आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। जीवनशैली में बदलाव करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा होगा। किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी करीबी के मूड को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – बोटल ग्रीन कर्क- आय के नए स्त्रोत खुलने से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नई चीज़ की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। शारीरिक दर्द से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विदेश जाने में देरी हो सकती है। छात्र भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – पर्पल सिंह- कोई व्यवसाय लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी को उकसाने की कोशिश ना करें। अनुशासित जीवनशैली अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। विदेश यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गंभीर हो सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन कन्या- आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। घर से काम कर रहे लोग अच्छा बिजनेस पाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। गृहणियां घर के माहौल को सुधारने की कोशिश करेंगी। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा। शुभ अंक – 7 शुभ रंग – लेमन तुला- कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी मेहनत को पहचानेंगे। फिट और स्वस्थ रहने के लिए खुद पर नियंत्रण रखना सीखें। फंड की कमी के चलते खर्चों में कटौती कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन वृश्चिक- अपनी आय बढ़ाने में सफल होंगे। व्यवसायिक लोग लाभ कमाने के नए मौके ढूंढ सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दोस्त या रिश्तेदार खाने का निमंत्रण दे सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नए घर में शिफ्ट होने के योग बन रहे हैं। नवविवाहित जोड़ो में समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 33 शुभ रंग – वॉयलेट धनु- आय में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कोई आपकी मदद कर सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। बजट के अंदर कोई प्रॉप्रर्टी मिल सकती है। पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। प्रेम का अहसास हो सकता है। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन मकर- कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी क्षमता को पहचानेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए प्रयास करने होंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के मूड को सतर्कता से संभालें। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। अपने कक्षा के छात्रों के साथ योजना बनना लाभदायक रहेगा। आपके प्रयासों से प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। शुभ अंक – 12 शुभ रंग – टरक्वॉइश कुंभ- कोई आपको समय से पहले उधार वापिस कर सकता है। करियर को लेकर प्रयास करने की ज़रूरत है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी मामले को सुलझाने के लिए समय अच्छा है। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले को आसानी से सुलझाने में सफल होंगे। अपने साथी से मिलने की इच्छा हो सकती है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लेमन मीन- स्थिर आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। पैसों की बचत करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी समारोह को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपने करीबियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा है। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – ऑफ व्हाइट


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...