Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 6 जून, 2020

Written by  PTC NEWS -- June 06th 2020 12:04 AM -- Updated: June 05th 2020 10:50 PM
आज का राशिफल 6 जून, 2020

आज का राशिफल 6 जून, 2020

Forecast for 6th June 2020 By: Dr. Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist & Vastu Consultant) मेष आर्थिक स्थिति मज़बूत होने से घरेलू मोर्चे पर खुशियां आएंगी। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रतिस्पर्धी स्थिति में अपनी पकड़ बनाएंगे। सेहत को लेकर किए प्रयास फिट रखने में मददगार साबित होंगे। परिवार के लोग आपकी ज़रुरत के प्रति उत्तरदायी होंगे। परिवार के किसी बुज़ुर्ग को तीर्थयात्रा के लिए मना सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ दिन बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – केसरिया वृषभ अपने खर्चों को अच्छे से प्लान कर बजट में रखने में सफल होंगे। करियर को लेकर भविष्य की योजना बनानी होगी। किसी सेलिब्रिटी के फिटनेस रुटीन को अपनाना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ पहले से अधिक समय बिता सकता है। किसी यात्रा पर जाने की योजना स्थगित हो सकती है। आपके सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – नारंगी मिथुन पेशेवर या शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्ठ करना चाहेंगे। खरीदी गई कोई वस्तु पैसों का पूरा मूल्य साबित होगी। वजन नियंत्रित करना आपकी पहली प्राथमिकता होगी। परिवार के लोग आपके प्रयोगात्मक पक्ष का समर्थन करेंगे। पास के किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी को खुश रखने से सुकून महसूस करेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – लेवेंडर कर्क कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके अनुकूल होगी। किसी दिया गया उधार वापिस मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए प्रयास करने की ज़रूरत है। परिवार के किसी युवा पर नज़र रखने की आवश्यकता है। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। किसी महंगी चीज़ की खरीददारी संभव है। आपके साथी के मूड के कारण एक रोमांटिक शाम खराब हो सकती है। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – मरुन सिंह काम पर विशेषज्ञों को रखना सही दिशा में उठाया गया कदम साबित होगा। वित्तीय लेन-देन में आपको अपने पैसे मिलने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए कोई नया व्यायाम अपना सकते हैं। छुट्टियों पर जाने की योजना में बदलाव हो सकता है। प्रॉप्रर्टी के मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिना किसी अड़चन के किसी समारोह को कराने की सभी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के उदासीन रवैये से थोड़ा मायूस महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – लेमन कन्या फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या को सुलझाने में ज़रूरत से ज़्यादा समय लगेगा। सेहत की किसी समस्या पर ध्यान देकर उसे ठीक करने में सफल होंगे। आपमें से कुछ लोग जल्दी ही परिवार में कमाने वाले सदस्य बनेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर मोलभाव कर सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या से ब्रेक लेना सभी स्वागत करेंगे। किसी के साथ प्रेम संबंधों का इज़हार करने के लिए हिम्मत दिखानी होगी। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – रॉयल ब्लू तुला कोई दोस्त या एसोसिऐट्स आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। करियर पर ध्यान देने के लिए समय अच्छा चल रहा है। सेहत में सुधार के योग हैं। परिवार का कोई युवा आपका मनोरंजन करेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले में लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताना मज़ेदार साबित होगा। किसी का दिल जीतने के लिए दृढ़ता की आवश्यकता है। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – लाइट ग्रे वृश्चिक अच्छे विश्वास में दिया गया कोई उधार अच्छे विश्वास के साथ वापिस मिलेगा। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपका ध्यान अपनी तरफ मांग सकता है। घर के निर्माण की योजना बना सकते हैं। किसी समारोह या प्रोजेक्ट के प्रभारी बनाए जाने की संभावना है। आज अपने साथी को कोई सुझाव ना दें। शुभ अंक – 10 शुभ रंग – गाढ़ा लाल धनु आय में वृद्धि के चलते धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर आपके अथक प्रयासों की सभी तारीफ करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। घरेलू मोर्चे पर आपके विचारों को आसानी से लागू किया जाएगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। आप हमेशा ज़रूरत के समय दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन मकर आय के नए साधन मिलने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करने में सफल होंगे। अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में ज़रूरत से ज़्यादा समय लग सकता है। घरेलू मोर्चे पर कोई सुखद सरप्राइज़ मिलने की संभावना है। प्रॉप्रर्टी के मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके अंदर दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता है। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक – 11 शुभ रंग – सफेद कुंभ मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू मोर्चे पर किसी की मदद मिलने से हालात सामान्य होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। समाज में आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मदद करने के आपके स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। आपका साथी आपका दिन बनाने के लिए वादे पर खरा उतरेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – मजेंटा मीन खानपान की आदत को नियंत्रित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते मूड अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट के लिए आदर्श टीम प्लेयर बन सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों का दिल जीतने के लिए समय सही है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आकर्षण और दृढ़ता रोमांटिक मोर्चे पर मददगार साबित होंगी। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – लेमन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...