Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

गृह मंत्री के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- May 18th 2021 06:45 PM -- Updated: May 18th 2021 06:46 PM
गृह मंत्री के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

गृह मंत्री के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम से प्रदेश में लॉकडाउन बढाने बारे फर्जी ट्वीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टूंडला मंडी, अंबाला निवासी प्रहलाद और सुंदरनगर, यमुनानगर के रोहित नागपाल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में हरियाणा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप यह भी पढ़ें- हुड्डा ने सीएम खट्टर को लिखा खुला पत्र पुलिस ने प्रहलाद को अंबाला से जबकि रोहित को यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी ट्वीट में दावा किया गया था कि हरियाणा में लाकॅडाउन अवधि 20 मई तक बढ़ा दी गई है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में तफतीश जारी है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK