Wed, Jul 23, 2025
Whatsapp

UGC NET 2021 का परिणाम NTA ने किया जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 19th 2022 12:46 PM
UGC NET 2021 का परिणाम NTA ने किया जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

UGC NET 2021 का परिणाम NTA ने किया जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

National Testing Agency ugc net result 2022:: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, UGC NET Result 2021 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा के लिए जारी किया गया है। जो उम्मीदवार दिसंबर, 2020 और जून, 2021 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वो अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet।nta।nic।in पर जाकर देख सकते हैं। UGC NET Result 2021 उन परीक्षाओं के लिए है जो नवंबर 2021 से 5 जनवरी, 2022 तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की गई थी। आयोग ने इस साल 21 जनवरी को यूजीसी नेट की आंसर की जारी की थी, और उम्मीदवारों से 24 जनवरी तक आपत्तियां मंगाई थी, इन आपत्तियां पर ​विचार किया जा चुका है अब रिजल्ट देखने का तरीका देखें।  UGC NET 2020 2021 result declared by NTA UGC NET Result 2021: इन स्टेप से करें चेक स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले UGC NET Result 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet।nta।nic।in पर जाएं। स्टेप 2: होमपेज पर दिए गये रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3: कैंडिडेट के सामने एक नया पेज खुल जाएगा,उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को दर्ज करें। स्टेप 4: जानकारी दर्ज करने के बाद कैंडिडेट सबमिट का बटन दबाएं। स्टेप 5: कैंडिडेट का रिजल्ट उनकी स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड कर लें। UGC NET 2021 परीक्षा देश के 239 शहरों के 837 परीक्षा केंद्रों पर 81 विषयों में आयोजित की गई थी। JRF के लिए UGC NET के रिजल्ट की वैधता 3 वर्ष है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर से लिए क्‍वाल‍िफाई हुए उम्‍मीदवारों का रिजल्ट आजीवन वैध रहता है। UGC-NET-2020-21-were-conducted-together-5 बता दें कि UGC NET परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट परीक्षा सहायक प्रोफेसर या व्याख्याता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK