New Update
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा निकालने की मंजूरी दे दी है। कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से पूरा करवाने के लिए उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड व बिहार से बात कर संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन किया जाए।
उल्लेखनीय है कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उत्तराखंड और बिहार आदि राज्यों में जलाभिषेक के लिए जाती है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस यात्रा पर खासा असर पड़ा है। साल 2019 में लगभग तीन करोड़ कांविड़िए यात्रा पर आए थे।
यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह ओपनिंग सेरेमनी में होंगे भारत के ध्वजवाहक
यह भी पढ़ें- पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार
उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा रखी है। पिछले दिनों उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इस सबंध में मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने आठ राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यात्रा पर प्रतिंबध है। ऐसे में यहां जो भी आएगा हो सकता है उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में थाना स्तर पर बैठक कर प्रतिबंध की जानकारी दें।
-