Uttarakhand-Goa-Manipur election results: रुझानों में उत्तराखंड-गोवा-मणिपुर में बीजेपी को बहुमत, गोवा में आप को 2 सीटों पर बढ़त
4:41PM एन बीरेन सिंह जीते चुनाव
बीजेपी के मौजूदा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पंगेजाम शरतचंद्र सिंह के खिलाफ हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से 17,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।
4:38 Goa Election Result 2022: पणजी में बीजेपी ऑफिस में जश्न
गोवा में अभी तक के रुझानों में मिली सफलता के बाद पणजी स्थित बीजेपी ऑफिस में जश्न का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि बीजेपी अब तक यहां 5 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 15 पर आगे चल रही है।
3:36PM हरीश रावत चुनाव हारे
उत्तराखंड में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार हरीश रावत भी चुनाव हार गए। हरीश रावत ने ऐलान किया था कि ये उनका आखिरी चुनाव है।
3:15PM पुष्कर धामी हारे चुनाव
उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ रही है, लेकिन बीजेपी की सीएम उम्मीदवार पुष्कर धामी छह हजार से अधिक मतों से हार गए।
2:40 PM Goa Election Result 2022: 3 निर्दलीय प्रत्याशियों का बीजेपी को समर्थन
गोवा में बीजेपी के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। वहां बिचोलिम सीट से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ चंद्रकांत शेट्टी, कोर्टालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से निर्दलीय उम्मीदवार एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। ये तीनों अपनी सीट पर लीड कर रहे हैं। हालांकि अभी इनकी जीत की पुष्टि नहीं हुई है।
2:23PM Goa Election Result 2022: गोवा में अभी तक के रुझान में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। वह 2 सीटें जीत चुकी है और 17 सीट पर आगे है। कुल मिलाकर 19 सीट उसके पक्ष में नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस 12 सीटों पर, आप 2 पर, टीएमसी 3 पर और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।
2:00PM Manipur Election Result 2022: मणिपुर में भी बीजेपी दोबारा सत्ता में आती दिख रही है।
ऐसे में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल स्थित उनके आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हींगांग सीट से खुद सीएम एन बीरेन सिंह 18,271 मतों से आगे चल रहे हैं।
01:40 PM Goa Election Result 2022: बीजेपी बहुमत की तरफ Goa Election Result 2022: गोवा में अभी तक के रुझान में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। वह 2 सीटें जीत चुकी है और 17 सीट पर आगे है। कुल मिलाकर 19 सीट उसके पक्ष में नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस 12 सीटों पर, आप 2 पर, टीएमसी 3 पर और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। 01:20 PM Goa Election Result 2022: प्रमोद सावंत ने कहा- गोवा में फिर से बीजेपी बनाएगी सरकार Goa Election Result 2022: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने पार्टी की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। सावंत ने कहा, बीजेपी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी।#WATCH | Celebrations at the residence of Manipur CM N Biren Singh in Imphal as BJP leads in the state as per official EC trends. CM N Biren Singh leading in Heingang by 18,271 votes. pic.twitter.com/4AUbchWfAm — ANI (@ANI) March 10, 2022
01:10 PM Goa Election Result 2022: सीएम प्रमोद सावंत जीते Goa Election Result 2022: सीएम प्रमोद सावंत ने सांकेलिम विधानसभा सीट पर मामूली अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी को हराया है। सुबह से सावंत लगातार इस सीट से पीछे चल रहे थे।#WATCH "The credit for this win goes to the party workers...BJP will form the govt in Goa," says Goa CM Pramod Sawant#GoaElections2022 pic.twitter.com/dVGPvnNidh
— ANI (@ANI) March 10, 2022
01:00 PM Goa Election Result 2022: कलंगुट सीट से कांग्रेस के माइकल लोबो जीते Goa Election Result 2022: गोवा की कलंगुट विधानसभा सीट से कांग्रेस के माइकल लोबो ने बीजेपी के जोसफ सिक्वेरा को 4979 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। चुनाव से ठीक पहले वह बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में आए थे। 12:40 PM Uttarakhand बीजेपी 45 सीटों पर आगे 12:20 PM Manipur Election Result : सीएम एन बीरेन सिंह आगे सीएम एन बीरेन सिंह अब तक के रुझानों में हेंगांग सीट से 17782 वोटों से आगे चल रहे हैं। 11:30 AM Uttarakhand भाजपा 45 सीटों पर आगे Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के गढ़वाल में बीजेपी 22 सीटो से आगे चल रही है। तीन घंटे से मतगणना चल रहा है। फिलहाल बीजेपी बहुमत पर मिलती नजर आ रही है। भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 22 सीटों पर है। 11:18 AM Manipur Election Result 2022 : बीजेपी फिर से बहुमत की तरफ मणिपुर की सभी 60 सीटों पर अब रुझान आ चुके हैं। शुरुआती रुझान में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को 14, एनपीएफ को 5, एनपीपी 10 और अन्य 6 सीटों पर आगे है। 11:18 AM Uttarakhand बीजेपी 44 और कांग्रेस 23 सीट पर उत्तराखंड के पौड़ी में BJP आगे चल रही है। फिलहाल राज्य में बीजेपी 44 और कांग्रेस 23 सीट पर बनी हुई है। 10:51 AM Uttarakhand उत्तराखंड के 62 सीटों का रुझान, रुझानों में बीजेपी को बहुमतBJP will form the government in Goa; We will take MGP and independent candidates with us, says Goa CM and BJP leader Pramod Sawant pic.twitter.com/L7wZLTS5mV — ANI (@ANI) March 10, 2022