Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

झारखंड में गर्मी से 2 लोगों की मौत, जानिए हिमाचल सहित दिल्ली एनसीआर का मौसम अपडेट

Written by  Vinod Kumar -- April 10th 2022 11:20 AM
झारखंड में गर्मी से 2 लोगों की मौत, जानिए हिमाचल सहित दिल्ली एनसीआर का मौसम अपडेट

झारखंड में गर्मी से 2 लोगों की मौत, जानिए हिमाचल सहित दिल्ली एनसीआर का मौसम अपडेट

Weather Forecast Today Updates: इस बार गर्मी ने अपना प्रचंड रूप मार्च के महीने में ही दिखाना शुरू कर दिया था। अप्रैल के महीने में गर्मी और लू जानलेवा बन गई है। देश के अधिकतर क्षेत्रों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। यहां तक की पहाड़ भी गर्मी से आग उगल रहे हैं। वहीं, झारखंड के पलामू में लू लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। पलामू में तापमान (Temperature) 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास स्थिर होकर रह गया है। पलामू झारखंड राज्य का सबसे गर्म इलाका है। Orange alert in Delhi amid severe heatwave (1) इसके साथ ही दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं का प्रकोप शनिवार को जारी रहा। अधिकतम तापमान 42।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। इसके साथ ही गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, हिमाचल के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद की है। विभाग ने 12, 13 व 14 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। ਹਿਮਾਚਲ 'ਚ ਵੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਵਧਿਆ ਪਾਰਾ, ਟੁੱਟੇ ਰਿਕਾਰਡ प्रदेश में 10 व 11 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। मैदानी व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि प्रदेश में मार्च और अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में 10 व 11 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। मैदानी व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।


Top News view more...

Latest News view more...