Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

VIDEO: यशपाल मलिक ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाए गंभीर आरोप, फांसी की मांग

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 18th 2020 05:44 PM -- Updated: January 18th 2020 05:59 PM
VIDEO: यशपाल मलिक ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाए गंभीर आरोप, फांसी की मांग

VIDEO: यशपाल मलिक ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाए गंभीर आरोप, फांसी की मांग

रोहतक। (अंकुर सैनी) अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने खास बातचीत में जींद खाप पंचायतों के फैसले का स्वागत किया है। वहीं उन्होंने पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को माफी मांगने के लिए कहा है। मलिक का आरोप है कि धनखड़ आंदोलन भड़काने की साज़िश में शामिल थे। उन्होंने कहा, "मेरे हाथ में आंदोलन रहता तो रास्ते से नहीं भटकता।" [caption id="attachment_380985" align="aligncenter" width="700"]Yashpal Malik accuses former minister Manish Grover, demands hanging यशपाल मलिक ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाए गंभीर आरोप, फांसी की मांग[/caption] आरक्षण आंदोलन और आंदोलन में हुई युवाओं की मौत के लिए मलिक ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सरकार के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मलिक ने कहा कि दंगों के लिए मनीष ग्रोवर को फांसी होनी चाहिए, वो इस हिंसा में शामिल थे।

यशपाल मलिक ने चंदा खाने के आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि इसकी जानकारी के लिए जिलाध्यक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अस्पतालों में सुरक्षा के लिए 1652 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती ---PTC NEWS---

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK