Sat, May 18, 2024
Whatsapp

फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर भट्टी से गिरा गर्म लोहा, कई मजदूर झुलसे

पंजाब के लुधियाना में देर रात साहनेवाल के नजदीक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भट्‌टी से गर्म लोहा वर्करों पर गिर गया। झुलसे वर्करों को प्राथमिक उपचार दिया गया। लोगों ने एंबुलेंस को फोन पर सूचित किया। चार झुलसे हुए मजदूरों को तुरंत सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया। अन्य झुलसे लोगों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया है।

Written by  Vinod Kumar -- January 05th 2023 03:40 PM
फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर भट्टी से गिरा गर्म लोहा, कई मजदूर झुलसे

फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों पर भट्टी से गिरा गर्म लोहा, कई मजदूर झुलसे

लुधियाना/नवीन: पंजाब के लुधियाना में देर रात साहनेवाल के नजदीक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भट्‌टी से गर्म लोहा वर्करों पर गिर गया। बताया जा रहा है कि गर्म लोहा हीट होकर भट्टी के नजदीक काम कर रहे 8 से 10 मजदूरों पर जा गिरा। झुलसे हुए मजदूरों की चीख पुकारों को सुन फैक्ट्री के आस-पास के लोग पहुंचे। लोगों ने झुलसे वर्करों को किसी तरह भट्‌टी वाले कमरे से बाहर निकाला। 

झुलसे वर्करों को प्राथमिक उपचार दिया गया। लोगों ने एंबुलेंस को फोन पर सूचित किया। कुछ देर बाद घटना स्थल पर एंबुलेंस पहुंची। चार झुलसे हुए लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अन्य झुलसे मजदूरों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया है। झुलसे लोगों की पहचान विशाल, अशोक, संजय शाह, नसरूला अंसारी के रूप में हुई है। घायलों की हालत अभी गंभीर है। 


फैक्टरी में काम कर रहे संजय शाह ने बताया कि गर्म लोहा जब भट्‌टी से उछल कर गिरा तो आस-पास एकदम अंधेरा छा गया। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अंधेरा होने की वजह से उन लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। काफी देर बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया। गर्म लोहे से झुलसे संजय ने बताया कि उनके साथ काम कर रहे अशोक और विशाल की हालत ज्यादा गंभीर है। अशोक अभी कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। 

झुलसे हुए मजदूरों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS