Sun, May 19, 2024
Whatsapp

मैनपुरी उपचुनाव में EC की शरण में पहुंची सपा, पुलिस कर्मियों पर लगाया बीजेपी के लिए प्रचार करने का आरोप

Written by  Vinod Kumar -- November 24th 2022 05:51 PM
मैनपुरी उपचुनाव में EC की शरण में पहुंची सपा, पुलिस कर्मियों पर लगाया बीजेपी के लिए प्रचार करने का आरोप

मैनपुरी उपचुनाव में EC की शरण में पहुंची सपा, पुलिस कर्मियों पर लगाया बीजेपी के लिए प्रचार करने का आरोप

यूपी/जयकृष्णा: मैनपुरी उप चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। यह प्रतिनिधि मंडल सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निर्वाचन कार्यालय पहुंचा था। 

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव में मैनपुरी जिले के पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया जा रहा। सपा ने ऐसे पुलिस कर्मियों को जिले से ट्रांसफर करने की मांग भी की, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सकें। 


समाजवादी पार्टी ने थानाध्यक्ष करहल, थानाध्यक्ष बरनाहल, समेत 6 पुलिस इंस्पेक्टर, 13 पुलिस सबइंस्पेक्टर समेत 100 से ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबल को तत्काल हटाने की मांग की है। सपा ने आरोप लगाया कि जिले में सैकड़ों पुलिस कर्मी भाजपा के प्रचार में जुटे हुए हैं। पुलिस कर्मी अपनी ताकत का गलत फायदा उठाते हुए सपा के कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रहे।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

LIVE CHANNELS
LIVE CHANNELS