Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

पंजाब में इस बार 1304 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, 2 ट्रांसजैंडर सहित 93 महिलाएं मैदान में उतरी...25 से 90 साल के उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 11th 2022 01:13 PM
पंजाब में इस बार 1304 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, 2 ट्रांसजैंडर सहित 93 महिलाएं मैदान में उतरी...25 से 90 साल के उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

पंजाब में इस बार 1304 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, 2 ट्रांसजैंडर सहित 93 महिलाएं मैदान में उतरी...25 से 90 साल के उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सियासी पारा गर्म है। पंजाब में 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 20 फरवरी, 2022 को मतदान होगा। इस बार 1304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 2 ट्रांसजेंडर और 93 महिलाएं हैं, जबकि 1209 उम्मीदवार पुरुष हैं। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने दी है। डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि सभी उम्मीदवारों में से 9 उम्मीदवारों की उम्र 25 साल और छह उम्मीदवारों की उम्र 80 साल से अधिक है, जिसमें सबसे उम्रदराज (94 साल) श्री मुक्तसर साहिब के हल्का लंबी (सीट नंबर 83) से प्रकाश सिंह बादल हैं। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल के अलावा खडूर साहिब से अकाली टिकट पर चुनाव लड़ रहे 84 साल के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा दूसरे बुजुर्ग कैंडिडेट हैं। इसके बाद होशियारपुर से ओमप्रकाश जक्खू, धर्मकोट से तोता सिंह, मलोट से बिद्रा राम और सुनाम से बलदेव मान हैं। इन सबकी उम्र 80 साल के पार है। 25 साल की आयु वाले उम्मीदवारों में भोआ से मुनीश कुमार,अमृतसर साउथ से तरूण मेहता, तरनतारन से सुखमनदीप सिंह ढिल्लो, खन्ना से परमजीत वालिया, गिद्दड़बाहा से गुरजिंदर सिंह, कोटकपूरा से हरसिमरनजोत सिंह, तलवंडी साबो से रैंपी कौर, मानसा से राजकुमार और महल कलां से सुपिंदर सिंह सबसे युवा कैंडिडेट हैं। पंजाब में इस बार कुल 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 वोटर हैं। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 081 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 वोटर हैं। इसके अलावा 727 ट्रांसजेंडर, 1 लाख 58 लाख 341 दिव्यांग, 1 लाख 9 हजार 624 सर्विस वोटर, 1,608 NRI वोटर और 5 लाख 9 हजार 205 वोटर 80 से ज्यादा उम्र के हैं। पंजाब में 14 हजार 684 पोलिंग जगहों पर 24 हजार 740 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें 1,051 जगहों पर बने 2013 पोलिंग स्टेशन नाजुक करार दिए गए हैं। इन जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का हाफ सेक्शन और पंजाब पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही 972 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें, 857 स्टेटिक सर्विलांस टीमें, 479 वीडियो निगरानी टीमें, 159 वीडियो व्यूइंग टीमें और 119 अकाउंट टीमें तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे काम करेंगी। बता दें कि इस बार पंजाब में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इस बार लड़ाई शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस के बीच ही नहीं है। इस बार आप और बीजेपी भी कड़ी टक्कर देने को तैयार है। बीजेपी और अकाली दल गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस और आप अकेले चुनावी मैदान में हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK