Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

जेजेपी में 22 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट

Written by  Arvind Kumar -- February 09th 2019 05:21 PM -- Updated: February 09th 2019 05:22 PM
जेजेपी में 22 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट

जेजेपी में 22 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 3 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष और 5 महिला जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। साथ ही पार्टी ने जींद निवासी अशोक गोयल को अपना प्रदेश कोषाध्यक्ष घोषित किया है। जेजेपी की कोर कमेटी की बैठक में कुल 22 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर फैसला हुआ है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि सतीश यादव को रेवाड़ी जिले का अध्यक्ष घोषित किया गया है जो रेवाड़ी विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। वे रेवाड़ी जिले के इनेलो अध्यक्ष रहे हैं और 2014 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। [caption id="attachment_253814" align="aligncenter" width="700"]Nishan Singh JJP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा[/caption] सुबे सिंह बोहरा को गुड़गांव जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ नेता सुबे सिंह गुड़गांव में इनेलो के जिलाध्यक्ष रहे हैं। फरीदाबाद जिले में जेजेपी के अध्यक्ष ठाकुर राजा राम होंगे जो फरीदाबाद जिले में इनेलो के पदाधिकारी रह चुके हैं। इन तीनों जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब हरियाणा के सभी 22 जिलों में जेजेपी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूरा हो गया है। सभी जिलाध्यक्ष अब अपने-अपने जिलों की कार्यकारिणी का गठन करेंगे और आगामी चुनाव के लिए जिले में संगठन को मजबूत करेंगे। यह भी पढ़ेंआखिरकार जेल से बाहर आए ओपी चौटाला जननायक जनता पार्टी के नए घोषित पदाधिकारियों में कुरुक्षेत्र जिले के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा उर्फ डीडी भी शामिल हैं जिन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जयभगवान शर्मा ने हाल ही में भाजपा छोड़कर जेजेपी ज्वाइन की थी। शर्मा ने 2014 का विधानसभा चुनाव भाजपा की टिकट पर पेहोवा से लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। झज्जर जिला निवासी और वरिष्ठ नेता सतपाल पहलवान को भी जेजेपी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतपाल पहलवान इनेलो में झज्जर जिले के अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं जींद निवासी अशोक गोयल उर्फ लीलू को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक गोयल जेजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वे इनेलो में जींद के युवा अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। यह भी पढ़ेंनिशान सिंह बोले- इनेलो नेताओं का हिल गया है मानसिक संतुलन

इनके अलावा जननायक जनता पार्टी ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष भी घोषित किए हैं। वहीं 5 जिलों में जेजेपी की महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं।


Top News view more...

Latest News view more...