Sun, Sep 27, 2026
Whatsapp

झंडा उतारने पर भड़की हिंसा, गोली लगने से BJP के 4 और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- June 09th 2019 09:51 AM
झंडा उतारने पर भड़की हिंसा, गोली लगने से BJP के 4 और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत

झंडा उतारने पर भड़की हिंसा, गोली लगने से BJP के 4 और TMC के एक कार्यकर्ता की मौत

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को फिर से बशीरहाट लोकसभा के क्षेत्र संदेशखली में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, जिसमें चार बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। इस झड़प में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत की भी खबर है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा मामला पार्टी के झंडे को उतारने से शुरू हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा सांसदों की एक टीम आज इलाके का दौरा करेगी। फिलहाल, बीजेपी नेताओं ने घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट भेज दी है। यह भी पढ़ें : देश को विभाजित करने के लिए नफरत के जहर का प्रयोग करते हैं मोदी, केरल में बोले राहुल
—-PTC NEWS—

पीटीसी की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK