Sun, Jun 15, 2025
Whatsapp

russia ukraine war: रूस की बमबारी से उजड़ा यूक्रेन, घर की छत पर गिरा 500 किलो का बम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 07th 2022 11:09 AM
russia ukraine war: रूस की बमबारी से उजड़ा यूक्रेन, घर की छत पर गिरा 500 किलो का बम

russia ukraine war: रूस की बमबारी से उजड़ा यूक्रेन, घर की छत पर गिरा 500 किलो का बम

यूक्रेन की राजधानी कीव पर पिछले 12 दिनों से रूसी हमले जारी हैं। कई आलीशान इमारतें, घर ध्वस्त हो चुके हैं। रूसी सेना ने कीव को चारों तरफ से घेर रखा है और कीव से सेना की दूरी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। रूसी ने सेना, टैंक, लड़ाकू विमानों, मिसाइलों के जरिए यूक्रेन को उजाड़ दिया है। यूक्रेन के शहरों पर लगातार बमबारी हो रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा ने ट्विटर पर एक विशालकाय बम की तस्वीर पोस्ट की।और तस्वीर के साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बम उनके देश के लोगों की जान ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने की अपील भी की। Know all about Ukraine's 'Dirty Bomb' दिमित्री कलेवा ने ट्विटर पर तस्वीर के साथ लिखा, 'यह भीषण 500 किलोग्राम का रूसी बम चेरनीहिव में एक घर पर गिरा है।लेकिन यह फटा नहीं।जबकि कई बम फट चुके हैं, जो निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की जान ले रहे हैं।हमें और हमारे लोगों को रूसी बर्बरता से बचाने के लिए हमारी मदद करो! हमारे हवाई क्षेत्र को बंद करने में हमारी मदद करो।हमें लड़ाकू विमान दो।कुछ करो!'  

रूसी हमलों के बीच कई यूक्रेनी नागरिक पलायन कर चुके हैं या फिर पलायन की तैयारी में हैं। वहीं, ऐसी खबरें भी मीडिया में आ रही हैं कि रूसी सेना के खिलाफ यूक्रेन के नागरिकों ने हथियार उठा लिए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूक्रेनी नागरिक रूसी टैंकों के सामने हथियारों के साथ खड़े हुए दिखाई दिए हैं। UK to provide extra USD 100 million in aid to Ukraine: Downing Street वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रिपति जेलेंस्की का दावा है कि पुतिन की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्हें हम कीव की सीमा में घुसने नहीं देंगे। बड़ी तादाद में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग यहां से निकलकर सुरक्षित जगह चले गए हैं, जबकि करीब डेढ़ लाख नागरिक अपने देश की रक्षा के लिए सेना में शामिल हुए हैं। Know all about Ukraine's 'Dirty Bomb'

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK