Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

मोदी के प्रचार में आम आम लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू, सीएम खट्टर ने की शुरूआत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- March 19th 2019 10:10 AM -- Updated: March 19th 2019 10:11 AM
मोदी के प्रचार में आम आम लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू, सीएम खट्टर ने की शुरूआत

मोदी के प्रचार में आम आम लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू, सीएम खट्टर ने की शुरूआत

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय आम लोगों को भी मोदी के लिए प्रचार में उतारने वाले इस अनोखे अभियान की शुरुआत खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक ट्वीट कर की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अरुण यादव, सह संयोजक अरविंद सैनी, श्यामजी एवं नरेश कुमार आदि पदाधिकारियों की मौजूदगी में आरंभ इस अभियान को नाम "एक पोस्ट नमो के नाम" दिया गया है। इसके तहत #EkPostNamoKNaam पर नरेन्द्र मोदी के लिए कोई न कोई एक पोस्ट जरूर करने के लिए आम सोशल मीडिया युजर्स को प्रेरित किया जाएगा। [caption id="attachment_271390" align="aligncenter" width="700"]Ek Post NamoK Naam भाजपा की आईटी टीम ने तैयार की है #एकपोस्टनमोकेनाम अभियान की रूपरेखा[/caption] इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए पिछले पांच सालों में देश की जो सेवा की है उससे आम जनता फिर से मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित हरियाणा के आम लोगों की भावना सोशल मीडिया पर शुरू किए गए इस अभियान के जरिए मोदी तक पहुंचेगी। यह भी पढ़ें : अशोक तंवर ने जेजेपी के चुनाव निशान की उड़ाई खिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस अभियान की रूपरेखा तैयार करने वाली प्रदेश आईटी टीम की पीठ थपथपाई और कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। लोग इस प्लेटफार्म से अपनी बात समाज के सामने रखते हैं। ऐसे में "# एक पोस्ट नमो के नाम" अभियान हरियाणा की आम जनता को नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी भावना प्रकट करने का अभियान साबित होगा। [caption id="attachment_271391" align="aligncenter" width="700"]Ek Post NamoK Naam भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस अभियान की रूपरेखा तैयार करने वाली प्रदेश आईटी टीम की पीठ थपथपाई[/caption] भाजपा आईटी के प्रदेश सह संयोजक अरविंद सैनी ने बताया कि यह अभियान आईटी के प्रदेश संयोजक अरुण यादव के नेतृत्व में आगे बढे़गा। अरविंद ने बताया कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर चुनाव तक प्रदेश के 10 लाख लोगों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें : अभय सिंह चौटाला कोई ISI मार्का नहीं है जो जारी करें सर्टिफिकेट: दिग्विजय
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK