फ़िल्म जगत को बहुत बड़ा नुकसान, मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान नहीं रहे
नई दिल्ली। फिल्म जगत के मशहूर सितारे इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे यहां आईसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि इरफान खान केंसर से पीड़ित थे। बता दें कि हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। पान सिंह तोमर उनकी चर्चित फिल्म में से एक थी। ---PTC NEWS---