Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

punjab election: बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते! कौन होगा पंजाब में भाजपा का सीएम उम्मीदवार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 05th 2022 04:24 PM
punjab election: बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते! कौन होगा पंजाब में भाजपा का सीएम उम्मीदवार

punjab election: बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते! कौन होगा पंजाब में भाजपा का सीएम उम्मीदवार

चंडीगढ़/अभिषेक तक्षक: केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर कहा कि बीजेपी का चेहरा कैप्टन अमरेंद्र होंगे या कोई और होगा। यह चुनाव के बाद ही पता चलेगा। पंजाब बीजेपी प्रभारी ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा लंबे समय बाद मुख्य पार्टी बनकर उभरी है या वहां पर लंबे समय बाद चुनाव लड़ रही हो। उन राज्यों में भाजपा ने हमेशा चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे का नाम घोषित किया है। चाहे वह उत्तर प्रदेश के चुनाव हों, हरियाणा के चुनाव हों या महाराष्ट्र के चुनाव हों। ऐसे कई उदाहरण हैं क्योंकि भाजपा चुनाव जीतने के बाद विधायकों पर इसका फैसला छोड़ देती है। विधायक दल की बैठक में जिस भी उम्मीदवार का नाम लिया जाता है उसे मुख्यमंत्री बना दिया जाता है। पंजाब में भी ऐसा ही होगा। पंजाब में चुनाव के बाद ही भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में सकारात्मक परिणाम आएंगे। इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब अपनी अंदरूनी कलह में उलझी है। इसी कारण से हाशिए पर है। सीएम चन्नी के रिश्तेदार के घर पर हुई रेड की टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के भतीजे के घर पर हुई ईडी की रेड को राजनीतिक साजिश बताते हैं वह यह भी बताएं कि जो चन्नी के भतीजी के घर करोड़ों रुपए की अवैध राशि बरामद हुई है। क्या वह भी कोई साजिश है ? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चन्नी के भतीजे के घर से अवैध लेनदेन के कागजात बरामद हुए हैं क्या वह भी कोई राजनैतिक साजिश है।‌ जहां तक साजिश की बात है तो देश के सभी न्यायालय खुले हैं। इन मामलों की जहां चाहे वहां जांच करवा ली जाए। कांग्रेस को भी अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले यह सोच लेना चाहिए।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK