Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

कालांवाली से अकाली प्रत्याशी राजिंदर देसूजोधा ने डाला वोट, जीत का दावा

Written by  Arvind Kumar -- October 21st 2019 03:45 PM -- Updated: October 21st 2019 04:13 PM
कालांवाली से अकाली प्रत्याशी राजिंदर देसूजोधा ने डाला वोट, जीत का दावा

कालांवाली से अकाली प्रत्याशी राजिंदर देसूजोधा ने डाला वोट, जीत का दावा

कालांवली। सिरसा के कालांवली में लोग बढ़ चढ़ कर वोटिंग के लिए घरों से निकल रहे हैं। दोपहरा बाद वोटिंग प्रतिशत में तेजी नजर आ रही है। कालांवली से अकाली दल प्रत्याशी राजिंदर देसूजोधा ने भी अपने वोट का इस्तेमाल किया है। देसूजोधा को अकाली दल और इनेलो ने साझा प्रत्याशी बनाया है और सिरसा की कालांवली सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। दोपहर के समय राजिंदर देसूजोधा ने अपने वोट का इस्तेमाल किया और एक बार फिर जीत का दावा किया। राजिंदर देसूजोधा के सामने कांग्रेस से कालांवसी सीट पर शीशपाल केहरवाल हैं जबकि बीजेपी ने यहां से बलकौर सिंह को चुनावी प्रत्याशी बनाया है। यह भी पढ़ें : दुष्यंत चौटाला पर हमला, आरोप- फर्जी पोलिंग का विरोध करते वक्त फेंका गया गिलास ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...