करनाल: मंडी बोर्ड के 12 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, धान खरीद घोटाले में हुई कार्रवाई

By  Vinod Kumar November 19th 2022 03:31 PM

करनाल/जोगिंद्र सिंह: सीएम सिटी करनाल में सरकारी धान खरीद के दौरान अलग-अलग मंडियों में धांधली देखने की बात सामने आई थी। अब इस मामले में मंडी बोर्ड के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

धांधली की पोल खुलने के बाद कई राइस मिलर्स के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। ये धांधली धान खरीद के दौरान तब देखने को मिली थी, जब सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की थी। सीएम फ्लाइंग ने अलग अलग अनाज मंडियों के दफ्तर में भी जाकर तफ्तीश की थी।   रिकार्ड सही ना होने पर जुंडला अनाज मंडी के सचिव पवन चोपड़ा को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया था और इस मामले की जांच इकोनॉमिक सेल को दे दी गई थी।

अब इस मामले में मंडी बोर्ड के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। करनाल डीसी अनीश यादव ने जिसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि करनाल से 3 मंडी सुपरवाइजर अश्वनी मेहरा, दीपक त्यागी, जयप्रकाश को सस्पेंड किया गया। करनाल से 4 ऑक्शन रिकॉर्डर में सुरेश, प्रदीप श्योराण, प्रदीप मलिक, सोमबीर को सस्पेंड किया गया हैं। सुंदर सिंह सेक्टरी कम-ईओ और अंबाला के जेडएमईओ हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड हवा सिंह को भी सस्पेंड किया गया।

इन अधिकारियों को इसलिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि पिछले दिनों पंचकूला मार्केट कमेटी की एक टीम ने चेकिंग को दौरान पाया गया था कि करनाल मंडी में धान की ढेरी के की एंट्री ई-नेम पोर्टल पर नहीं थी, लेकिन आढ़तियों के पास धान की ढेरी की एंट्री थी, जिसके चलते धान की खरीद में अनियमितताएं देखी गई और आज इन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है ।

इन अधिकारियों पर बासमती धान की खरीद में सरकारी फीस चोरी करने का आरोप है। आपको बता दें कि बासमती की प्राइवेट खरीद होती है। आगे कुछ और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। जिला उपायुक्त अनीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में धान के गेटपास सही तरीके से नहीं कट रहे थे, जिसकी जानकारी बीती 15 नवंबर को सूत्रों के माध्यम से मिली थी 

बता दें कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मंडियों में धान की खरीद में हुई धांधली की जांच के आदेश दिए थे। कृषि मंत्री जेपी जेपी दलाल ने असंध और होडल मंडी में हुई गड़बड़ी के मामले में भी जल्द कार्रवाई के संकेत दिए हैं।


Related Post