भिवानी में शुरू हुई 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप

By  Arvind Kumar November 5th 2019 04:07 PM -- Updated: November 5th 2019 04:08 PM

भिवानी। (कृष्ण सिंह) भिवानी के वैश्य महाविद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसिय महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देंगीं। भिवानी में पहली बार आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप में 95 विश्वविद्यालय की करीब 750 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

Championship 1 भिवानी में शुरू हुई 16वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप

तीन दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ ने कहा कि बड़े आयोजन से वहां के बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मन में खेल भावना पैदा होती है और खेलों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले महिला को इतनी आजादी नहीं थी कि वो घर का चूल्हा चौका छोड़कर कहीं बाहर जा सके। 20 साल पहले महिलाएं कुश्ती जैसे खेल को नहीं अपनाती थी लेकिन आज समय बदल चुका है। कुश्ती में एक उज्जवल भविष्य है और हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ेंवर्ल्ड चैंपियनशिप में मनीष ने जीता कांस्य पदक, भिवानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत

---PTC NEWS---

Related Post