शराब का ठेका लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के दम पर लूटे थे 5 लाख

By  Vinod Kumar July 28th 2022 03:07 PM

गुड़गांव/नीरज वशिष्ठ: पुलिस ने वाइन शॉप लूटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने गुरुग्राम के बख्तावर चौक पर स्थित एक वाइन शॉप को लूटा था। हथियार के दम पर दोनों कैश लूटकर फरार हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों इसी ठेके से रोजाना शराब खरीदते थे। इसी दौरान उन्होंने ठेके को लूटने की योजना बनाई। 5 लाख कैश लूटने के बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए। दोनों की तलाश में पुलिस ने 100 से अधिक कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों आरोपियों का सुराग लगा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दादरी निवासी देवेंद्र और वेरी निवासी संजीत के रूप में हुई है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि शराब के ठेके में अच्छी बिक्री थी। इसे देखते हुए उन्होंने ठेके को लूटने का प्लान बनाया। तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया। इसके बाद दो बाइक से पांचों वारदात को अंजाम देने पहुंचे। दो ठेके के भीतर गए। एक बाइक पर रहा। दो ठेके के बाहर खड़े रहे ताकि लड़ाई होने की स्थिति में बैकअप दिया जा सके।

इनके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपितों से लूट के पैसे बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।

Related Post