अंबाला में प्राइवेट यूनिर्सिटी के सामने मैदान में मिले 3 हैंड ग्रेनेड और IED, इलाके में मचा हड़कंप

By  Vinod Kumar March 20th 2022 05:08 PM -- Updated: March 20th 2022 05:54 PM

अंबाला/कृष्ण बाली: अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सामने खाली पड़े मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और एक IED मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। प्रवासी श्रमिकों द्वारा खाली मैदान में हैंड ग्रेनेड को देखा गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम डिफ्यूजल टीमों ने मौके पर पहुंच कर तीनों जिंदा हैंड ग्रेनेड को सावधानी पूर्वक डिफ्यूज किया। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि यह 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड यहां पर कैसे पहुंचे। जानकारी देते हुए अंबाला SP ने बताया कि हरियाणा पंजाब बॉर्डर के चंडीगढ़ हाईवे से 3 ग्रेनेड और IED मिले हैं।

 hand grenades, IED, Ambala, haryana

इसके साथ साथ उन्होंने यह जानकारी भी दी कि कॉलेज के स्टाफ को यह बम कल शाम ही मिल गए थे। उन्होंने इस बात को भी माना इसके बारे में सूचना उन्हें देर से मिली है। अंबाला SP ने बताया कि इस मामले की जांच हर एंगल से की जाएगी। एनआईए, सेंट्रल एजेंसियों को इस मामले की सूचना दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरी गहनता से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि यह बम यहां पर कहां से आए। हाल ही में पंजाब में हुए चुनावों से इस मामले को जोड़ते हुए जांच करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बमों के साथ कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट का मामला भी दर्ज किया जायेगा।

Related Post