नोएडा में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 युवक यमुना नदी में बहे...2 के शव बरामद

By  Vinod Kumar August 29th 2022 03:36 PM

यूपी के गौतमबुद्ध नगर में दिल्ली की सीमा पर डीएनडी के पास यमुना नदी में नोएडा के पांच युवक डूब गए। यहां पांचों युवक अपने साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान पांचों युवक नदी में डूब गए।

पांचों को नदी में डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक दो युवकों के शव बरामद हो चुके हैं। तीन का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

yamuna2

जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में डूबे लड़के नोएडा में भंगेल-सालारपुर गांव के रहने वाले हैं। नोएडा में सभी मजदूरी करते हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एक दूसरे को बचाने के चक्कर में ये बड़ा हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि ये लोग रविवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने डीएनडी के पास पुल नंबर-9 पर पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन करते वक्त दो युवकों का पैर फिसला। दोनों को बचाने के लिए तीन और नदी में कूद गए। पानी बहुत ज्यादा और तेज बहाव होने के कारण पांचों डूब गए।

yamuna3

नदी में डूबने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। बीरू (19 वर्ष), ललित (17 वर्ष), ऋतुराज उर्फ सानू (20 वर्ष), लकी (16 वर्ष), अंकित (20 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related Post