रेहड़ी लेकर दिल्ली बॉर्डर के लिए 400 KM की पदयात्रा पर निकला किसान, रोजाना तय करता है 45 KM सफर

By  Vinod Kumar November 26th 2021 05:07 PM

जींद: किसान आंदोलन पिछले एक साल से जारी है। लोग अलग अलग और अपने अपने तरीके से किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। ऐसे ही पंजाब के मोगा के किसान बलविंदर सिंह अपने तरीके से किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।

किसान बलविंदर सिंह पंजाब के मोगा से रेहड़ी लेकर टीकरी बॉर्डर तक 400 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। किसान ने रेहड़ी पर ही खाने पीने का सामान और कपड़े रखे हैं। बलबिंदर सिंह रोजाना 45 किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हैं। किसान ने अपनी रेहडड़ी पर आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की फोटो के साथ कुछ स्लोगन भी लिखवा रखे हैं।

जींद पटियाला दिल्ली हाईवे पर किसान ने पीटीसी से बातचीत में कहा कि उन्हें हरियाणा में बड़ा प्यार मिला है। यात्रा के दौरान किसी भी ढाबा या होटल मालिक ने उनसे कोई पैसा नहीं लिया। उनका दिल्ली बॉर्डर जाने का सपना पूरा हो गया। उन्हें कई रेहड़ी मालिकों और दुकानदारों ने फल भी दिए। उन्होंने कहा कि किसान आतंकवादी नहीं सच्चे देशभक्त हैं।

Related Post