पुलिस मुख्यालय में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस, डीजीपी ने दिलाई शपथ
Arvind Kumar
May 21st 2020 04:46 PM
पंचकूला/चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस मुख्यालय में आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा मनोज यादव और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीजीपी मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलायी। उल्लेखनीय है कि आतंकवाद विरोधी दिवस हर साल 21 मई को मनाया जाता है।