T20 World Cup 2022: विश्व कप पर कोरोना का साया, ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

By  Vinod Kumar October 27th 2022 12:36 PM -- Updated: October 27th 2022 03:32 PM

Matthew Wade T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना ने ऑस्ट्रेलिया के खेमे में सेंध लगाई है। अब ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वेड के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ गई है। टीम के पास बैकअप विकेटकीपर नहीं है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जेम्पा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके चलते जेम्पा श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैदान पर नहीं उतर पाए थे। अब देखना है कि वेड इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतरते हैं या नहीं। हाल में आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में खेले थे।

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मिली हार के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव काफी बढ़ गया है। उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में है। ये ग्रुप ऑफ डेथ है। ऑस्ट्रेलिया दो में से एक मैच जीतकर अभी दो अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप का मेजवान है।

वहीं, ग्रुप बी में बाग्लादेश को हराने के बाद साउथ अफ्रीका 3 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। भारत आज नीदरलैंड को हराकर पहला स्थान हासिल कर सकता है। भारत अभी 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

Related Post